इंदौर. मध्यप्रदेश में फरवरी माह में ही मौसम (weather forecast) पूरी तरह से बदल चुका है। दिन में पड़ रही तेज धूप से लोगों परेशान होने लगे है। रात में भी तापमान बढ़ गया है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में लोगों को फरवरी में ही मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। इस साल 26 फरवरी को ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब पहुंच गया है। जबकि पिछले साल आज के दिन पारा 28.6 डिग्री रहा था। जो इस बार से 6.2 डिग्री कम था।