7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पैसे खत्म होते ही घर लौटीं ‘भाभी जी’, 47 लाख लेकर ऑटो ड्राइवर के साथ भागी थीं

47 लाख रुपए लेकर 13 साल छोटे ऑटो ड्राइवर के साथ घर से भागी महिला करीब 1 महीने बाद घर लौटी...

2 min read
Google source verification
auto_driver.jpg

,,

इंदौर. करीब एक महीने पहले घर से 47 लाख रुपए लेकर ऑटो ड्राइवर के साथ भागी रईस खानदान की बहुरानी आखिरकार घर लौट आई। पुलिस महिला को बीते कई दिनों से तलाश कर रही थी और सोमवार की रात वो खुद थाने पहुंची। महिला ने बताया कि वो पति से हुए विवाद के बाद प्रेमी के साथ भाग गई थी। अब वो पति के साथ रहना चाहती है वहीं पति भी पत्नी को साथ रखने के लिए तैयार है। महिला का प्रेमी ऑटो ड्राइवर अभी भी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि पैसे खत्म होने के बाद महिला घर लौट आई है।

पैसे खत्म होते ही घर लौटी 'बहुरानी'
पुलिस के मुताबिक 13 अक्टूबर को खजराना इलाके में रहने वाले एक प्रॉपर्टी ब्रोकर ने पत्नी के घर से 47 लाख रुपए लेकर ऑटो ड्राइवर के साथ भागने की जानकारी दी थी। जिस ऑटो ड्राइवर के साथ महिला भागी थी वो उम्र में उससे 13 साल छोटा था। पुलिस ने पति की शिकायत पर महिला और उसके प्रेमी की तलाश शुरु की और कई जगह छापेमारी भी की लेकिन दोनों का कहीं सुराग नहीं लगा था। पुलिस महिला को ढ़ूंढ पाती इससे पहले वो खुद पुलिस थाने पहुंच गई। महिला ने पुलिस को बताया कि पति उसे परेशान करता था इसलिए वो प्रेमी के साथ भाग गई थी। पुलिस का कहना है कि जो गहने लेकर महिला घर से भागी थी वो उससे वापस मिल गए हैं जबकि पैसे खर्च हो चुके हैं और पैसे खत्म होने के कारण ही महिला घर वापस आ गई।

ये भी पढ़ें- बॉयफ्रेंड को कर्जा चुकाने दे दिए 80 लाख के गहने, पिता के पूछने पर सुनाई लूट की कहानी

प्रेमी के साथ कई शहरों में घूमी
वापस लौटी महिला ने पुलिस को बताया कि वो प्रेमी के साथ इंदौर से एक टैक्सी से पीथमपुर गई, जिसके बाद दोनों जावरा, शिर्डी, लोनावला, खंडाला, नासिक, बड़ोदरा और सूरत गए। पैसे खत्म हो रहे थे तो वो वापस इंदौर आ गई। बता दें महिला के पति के पास करोड़ों की जमीन है और उसका मायका भी काफी सभ्रांत है। सभ्रांत परिवार की बहू का इस तरह से ऑटो ड्राइवर के प्यार में फंसकर घर से भागना मीडिया की सुर्खियां बना था।

ये भी पढ़ें- पति कह रहा पत्नी दिलाओ, पत्नी कह रही पति से बचाओ, जानिए पूरा मामला