कर्ज चुकाने बॉयफ्रेंड को खुद दिए थे गहने
अवनीश को पकड़ने के बाद जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो अवनीश ने बताया कि उसने लूट की कोई वारदात नहीं की है बल्कि राशि ने ही खुद उसे ये गहने कर्ज उतारने के लिए दिए थे। अवनीश ने पुलिस को बताया कि वो ऑनलाइन ट्रेडिंग करता था जिसमें उसे काफी नुकसान हुआ और उस पर बहुत कर्ज हो गया था। जब उसने ये बात राशि को बताई तो राशि ने खुद ही उसे गहने दिए थे जिन्हें गिरवी रखकर उसने अपना कर्जा चुका है। पुलिस ने अवनीश उर्फ राहुल की निशानदेही पर 1 किलो 227 ग्राम सोने के गहने, 76 ग्राम हीरे के गहने बरामद कर लिए हैं। इनकी कीमत करीब 70 लाख रुपए है।