6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक बार फिर से फेसबुक मैसेंजर हुआ क्रैश, करोड़ों लोग हुए परेशान

अमरीका और यूरोप के कई फेसबुक उपयोगकर्ताओं ने मंगलवार को मैसेंजर के काम न करने की शिकायत की है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Nov 20, 2018

Massenger

एक बार फिर से फेसबुक मैसेंजर हुआ क्रैश, करोड़ों लोग हुए परेशान

नर्इ दिल्ली। अमरीका और यूरोप के कई फेसबुक उपयोगकर्ताओं ने मंगलवार को मैसेंजर के काम न करने की शिकायत की है। डिजिटल वर्ल्ड में हुई रुकावटों को देखने वाले एक पोर्टल 'डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम' के अनुसार, मंगलवार को हजारों की संख्या में फेसबुक मैसेंजर अपने मैसेज नही देख पा रहे थे, लॉग इन नहीं कर पा रहे थे और सर्वर से कनेक्ट नहीं कर पा रहे थे।

यह रुकावट आधीरात के बाद शुरू हुई और कुछ घंटों तक रहीं लेकिन बाद में सेवा बहाल हो गई। फेसबुक ने फिलहाल इस रुकावट का कारण नहीं बताया है। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, "फेसबुक आमतौर पर विश्वसनीय है, लेकिन हाल ही में कुछ ज्यादा ही रुकावटें हुईं हैं। इसमें अकेले सितंबर में ही चार बार रुकावट आई थी।"

यह समस्या फेसबुक द्वारा मैसेंजर को अपडेट करने के अगले दिन ही आ गई है। अपडेटेड मैसेंजर के अनुसार, मैसेज को सेंड करने के 10 मिनट के अंदर चैट थ्रैड्स से डिलीट किया जा सकता है। फेसबुक मैसेंजर के 1.3 अरब से अधिक यूजर्स हैं।