
नई दिल्ली। दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की दूसरी बड़ी कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने चालू वित्त वर्ष के पहले महीने अप्रैल में पहली बार छह लाख से अधिक वाहन बेचने का रिकार्ड बनाया है। कंपनी ने इस महीने में 6,81,888 वाहनों की बिक्री की, जो पिछले वर्ष इसी महीने में बेचे गए 5,78,777 वाहनों की तुलना में 18 फीसदी अधिक है। कंपनी ने गुरुवार को बिक्री के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि घरेलू बाजार में उसने 6,35,811 वाहनों की बिक्री की, जो अप्रैल 2017 में बेचे गए 5,51,732 वाहनों की तुलना में 15 फीसदी अधिक है।
स्कूटरों की बिक्री पहली बार चार लाख के पार
कंपनी ने इस महीने में पहली बार चार लाख से अधिक 4,23,527 स्कूटरों की बिक्री की है जो पिछले वर्ष इसी महीने बेचे गए 3,68,550 स्कूटरों की तुलना में 15 फीसदी अधिक है। उसने पहली बार दो लाख से अधिक 2,12,284 मोटरसाइकिलें बेची है जो पिछले वर्ष इसी महीने में बेची गई 1,83,182 मोटरसाइकिलों की तुलना में 16 फीसदी अधिक है। कंपनी के निर्यात में 70 फीसदी की रिकार्ड बढ़ोत्तरी हुई है। होंडा ने अप्रैल 2017 में 27,045 वाहन निर्यात किए थे, जो इस वर्ष अप्रैल में 70 फीसदी बढ़कर 46,077 वाहनों पर पहुंच गया है।
हीरो मोटोकार्प की बिक्री 16.5 फीसदी बढ़ी
उधर, दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटोकार्प ने इस वर्ष अप्रैल में 6,94,022 वाहनों की बिक्री की, जो पिछले वर्ष इसी महीने में बेचे गए 5,95,706 वाहनों की तुलना में 16.5 फीसदी अधिक है। कंपनी ने गुरुवार को बिक्री के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले महीने की शुरूआत बंपर रही है और दो अंकों की वृद्धि दर्ज की गई है। उसने कहा कि अप्रैल में उसने एक नया कीर्तिमान तब स्थापित किया, जब उसने अपने मूल स्पेटर पार्ट उपलब्ध कराने के लिए ई-कॉमर्स पोर्टल की शुरूआत की। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष के अंतिम महीने मार्च में अब तक की रिकार्ड बिक्री की, जब उसने 7,30,473 वाहनों की बिक्री की। इससे पहले कंपनी ने सितंबर 2017 में 7,20,739 वाहनों की बिक्री की थी।
Published on:
03 May 2018 07:20 pm
बड़ी खबरें
View Allउद्योग जगत
कारोबार
ट्रेंडिंग
