5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुबई में रहने वाले भारतीय शख्स की किस्मत का ताला खुला,रातों-रात बन गया करोड़ों का मालिक

दुबई में छह साल से रह रहे 45 साल के सौरव डे रातों-रात करोड़पति बन गए है।
less than 1 minute read
Google source verification
paise

दुबई में रहने वाले भारतीय शख्स की किस्मत का ताला खुला,रातों-रात बन गया करोड़ों का मालिक

नई दिल्ली। एक कहावत है कि भगवान जब भी देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। ऐसा ही कुछ दुबई में रहने वाले एक भारतीय के साथ हुआ है। उसकी तकदीर रातोंरात बदल गई। दरअसल दुबई में छह साल से रह रहे 45 साल के सौरव डे रातों-रात करोड़पति बन गए है। उनकी 7.3 करोड़ रुपए की लॉटरी लगी है। सौरव को ये सब एक सपने जैसा लग रहा है। उन्हें अभी तक इस बात का भरोसा ही नहीं पा रहा है कि उनकी लॉटरी लग गई और वो करोड़पति बन गए हैं।

ये भारतीय रातों-रात बना करोड़पति

सौरव दुबई में एक बीमा कंपनी में काम करते हैं। सितंबर महीने में सौरव अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने कोलकाता में आए थे। उसी दौरान सौरव ने पहली बार दुबई डयूटी फ्री टिकट खरीदा था। तब शायद उन्हें भी नहीं पता होगा कि उनकी किस्मत पलटने वाली है और पैसों की बारिश होने वाली है। सौरन डे को जब लॉटरी जीतने की जानकारी दी गई तो वह काफी खुश हो गए। उन्होंने इससे पहले कभी भी ड्रॉ में भाग नहीं लिया था।सौरव डे ने कहा मैं दुबई ड्यूटी फ्री का बहुत आभारी हूं, जिसने मुझे और मेरे परिवार को यह बेहतरीन मौका दिया।

दो और लोगों कि किस्मत खुली

सौरव के अलावा दो और लोगों की किस्मत खुली है। इसमें एक भारतीय 44 साल के बाबू अजीत बाबू हैं। उन्हें बीएमडब्ल्यू कंपनी की मोटरबाइक मिलेगी। लाटरी हासिल करने वाले तीसरे शख्स श्रीलंका के सजीवा निरंजन हैं।उन्हें रेंज रोवर कार मिलेगी।