दोनों भाईयों के लिए यह अधिग्रहण दो तरह से महत्वपूर्ण हैं। पहला यह है कि आरकॉम के एयरवेव और टावर रिलायंस जियो की सेवाओं को बढ़ावा देंगे, जो 5जी को रोल आउट करने के लिए तैयार हो रही है। वहीं दिवालिया कंपनी के पास नवी मुंबई में स्थित धीरूभाई अंबानी नॉलेज सिटी में जमीन है, जिसे धीरूभाई अंबानी ने 90 के दशक में खरीदा था।