दूसरी बार बनीं थी आईएफ प्रमुख
2011 में आईएफएफ के वर्तमान एमडी डोमनिक स्ट्रॉस पर बलात्कार का आरोप लगने और न्यूयॉर्क में गिरफ्तार होने के बाद एमडी का पद संभाला था। जिसके बाद उन्होंने 5 जुलाई 2016 को दूसरी ओर बार पद संभाला। वो उस समय निर्विरोध चुनी गई थी। आईएमएफ का एमडी बनने से पहले लेगार्ड एक एंटी ट्रस्ट और लेबर वकील थीं। उन्होंने इंटरनेशनल लॉ फर्म बेकर एंड मैकेन्जी में पार्टनर के तौर पर भी काम किया, जहां वह 1999 में ग्लोबल एग्जीक्यूटिव कमेटी की चेयरमैन बनी। वह 2005 तक ग्लोबल स्ट्रेटजिक कमेटी की चेयरमैन रहीं और जून 2005 में उन्हें फ्रांस के मंत्रीमंडल में शामिल किया गया। लेगार्ड ने इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलीटिकल स्टडीज और लॉन स्कूल ऑफ पैरिस एक्स यूनिवर्सिटी से डिग्री हासिल की है। लेगार्ड आईएमफ प्रमुख बनने वाली पहली महिला हैं।