बढ़त और गिरावट वाले शेयर्स
पहले बढ़त वाले शेयर्स की बात करें तो यूपीएल के शेयर्स 2.73 फीसदी, यस बैंक 1.97 फीसदी, जी लिमिटेड 1.86 फीसदी, कोटक बैंक 1.60 फीसदी और टेक महिंद्रा के शेयर में 1.49 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं गिरावट वाले शेयरों में गेल 1.49 फीसदी और टाटा मोटर्स के शेयर्स में 1.35 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं कोल इंडिया, मारुति, और डॉ. रेड्डी के शेयरों में सामान्य गिरावट देखने को मिल रही है।