20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मात्र 9 महीने में करीब 5500 करोड़ जीबी डेटा पी गए भारतीय

TRAI ने जारी की मोबाइल यूजर्स के डेटा इस्तेमाल पर रिपोर्ट 2014 में थी कुल Wireless Data की मात्रा 82.8 करोड़ जीबी वर्ष 2018 में बढ़कर 4640.4 करोड़ जीबी हो गया Data usage

less than 1 minute read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Dec 27, 2019

mobile_data.jpg

TRAI report, Mobile user used 5491.7 million GB of data till Sept 2010

नई दिल्ली। वर्ष 2014 में कुल वायरलेस डेटा ( Wireless Data ) की मात्रा 82.8 करोड़ जीबी थी, जो कि वर्ष 2018 में बढ़कर 4640.4 करोड़ जीबी हो गई। इस प्रकार इसमें वृद्धि का सिलसिला यहीं नहीं रुका और इस साल 2019 के अंत तक यह 5491.7 करोड़ जीबी हो गया। एक ट्राई रिपोर्ट ( trai report ) में इस बात की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ेंः-शेयरों की बदला बदली में 2.5 लाख करोड़ रुपए की हुई रिलायंस रिटेल

ट्राई के अनुसार, वर्ष 2014 के अंत की तुलना में सितंबर 2019 तक वायरलेस डेटा ग्राहकों की कुल संख्या 2815.8 करोड़ से बढ़कर 6648 करोड़ हो गई। वर्ष 2017-18 में इसने इयर टू इयर 36.36 प्रतिशत ग्रोथ रेट दर्ज किया। ट्राई के अनुसार वर्ष 2014 में कुल वायरलेस डेटा की मात्रा 82.8 करोड़ जीबी थी, वहीं यह वर्ष 2018-19 में बढ़कर 4640.4 करोड़ हो गई। वर्ष 2019 में वायरलेस डेटा उपयोग सितंबर 2019 तक 5491.7 करोड़ जीबी तक रहा।

यह भी पढ़ेंः-Petrol Diesel Price Today : करीब 84 दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंचा डीजल, पेट्रोल के दाम में मामूली बढ़त

उम्मीद के अनुसार, इस प्रकार से यह पिछले वर्ष के उपयोग को एक महत्वपूर्ण अंतर से पार कर सकता है। विश्लेषक ने कहा कि वर्ष 2018 में 4640.6 करोड़ जीबी डेटा इस्तेमाल हुआ था और वर्ष 2017 में यह आंकड़ा 2009.2 करोड़ जीबी था। वहीं इससे पहले वर्ष 2016 में यह सिर्फ 464.2 करोड़ जीबी था।