scriptIPL 2021, CSK vs DC Live Cricket Score: 15 रन से शतक से चूके शिखर धवन, दिल्ली ने 7 विकेट से चेन्नई को हराया | ipl-2021-csk-vs-dc-live-cricket-full-scorecard-2nd-match | Patrika News

IPL 2021, CSK vs DC Live Cricket Score: 15 रन से शतक से चूके शिखर धवन, दिल्ली ने 7 विकेट से चेन्नई को हराया

locationनई दिल्लीPublished: Apr 10, 2021 11:47:54 pm

Submitted by:

Mohit sharma

IPL 2021 Live Score, CSK vs DC Live Cricket Score Online चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच सीधा मुकाबला

untitled_5.png
CSK vs DC Live Updates…

दिल्ली ने 7 विकेट से चेन्नई को हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज कराई है। दिल्ली ने 18.4 ओवर में ही केवल 3 विकेट के नुकसान पर 190 रन बना डाले। अंत में पंत ने शार्दुल की गेंद पर चौका जमाकर टीम को विजयश्री तक पहुंचाया।
18वां ओवर: दिल्ली कैपिटल्स ने 2 विकेट गवां कर 182 रन बनाए। ऋषभ पंत (11 रन) और मार्कस स्टोइनिस (10 रन) क्रीज पर मौजूद।

18वां ओवर: दिल्ली कैपिटल्स ने 2 विकेट गवां कर 182 रन बनाए। ऋषभ पंत (11 रन) और मार्कस स्टोइनिस (10 रन) क्रीज पर मौजूद।
17वां ओवर: दिल्ली कैपिटल्स ने दो विकेट के नुकसान पर 17 ओवर में 172 रन बना लिए हैं।फिलहाल ऋषभ पंत (7 रन) और मार्कस स्टोइनिस (4 रन) क्रीज पर जमें हैं।

दिल्ली को दूसरा झटका शार्दुल ठाकुर ने शिखर धवन का विकेट झटका।धवन ने 54 गेंदों पर 10 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 85 रन बनाए। फिलहाल दिल्ली 167 पर।
15वां ओवर: दिल्ली कैपिटल्स ने 15 ओवर में 1 विकेट खो कर 151 रन बना लिए हैं। अभी ऋषभ पंत (7) और शिखर धवन (72) क्रीज पर जमे हुए हैं।

14वां ओवर: दिल्ली कैपिटल्स ने एक विकेट गंवा कर 139 रन बना लिए हैं। फिलहाल ऋषभ पंत (0) और शिखर धवन (66) क्रीज पर मौजूद हैं।
13वां ओवर: दिल्ली कैपिटल्स ने 13 ओवर में 136 रन। कोई नुकसान नहीं और पृथ्वी शॉ (71) और शिखर धवन (64) क्रीज पर मौजूद हैं।

12वां ओवर: दिल्ली कैपिटल्स के दोनों ओपनर सलामी बल्लेबाज धांधू बल्लेबाजी कर रहे है।12 ओवर शॉ और धवन ने 121 रन बना लिए हैं।
11वां ओवर: दिल्ली कैपिटल्स ने 11 ओवर में बिना विकेट गंवाए 113 रन जुटा लिए हैं। पृथ्वी शॉ (57) और शिखर धवन (56) क्रीज पर मौजूद ।

10वां ओवर: दिल्ली कैपिटल्स ने 10 ओवर में जीरो विकेट पर 107 रन जोड़े हैं। पृथ्वी शॉ (57) और शिखर धवन (50) क्रीज पर मौजूद हैं.
9वां ओवर: दिल्ली कैपिटल्स लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। 9 ओवर के खेल में ओपनिंग जोड़ी पृथ्वी शॉ और शिखर धवन 86 रनों के लिए शानदार साझेदारी की है।

8वां ओवर: 8 ओवर के खेल में दिल्ली कैपिटल्स ने बिना किसी नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं। ओपनिंग जोड़ी पृथ्वी शॉ और शिखर धवन क्रीज पर मौजूद हैं।
7वां ओवर: दिल्ली कैपिटल्स ने धांसू शुरुआत की है। टीम ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवए 70 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ और शिखर धवन अभी क्रीज संभाले हुए हैं।

छठा ओवर: दिल्ली कैपिटल्स ने 6 ओवर के खेल के बिना किसी नुकसान के 65 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ और शिखर धवन बल्लेबाजी कर रहे हैं।
5वां ओवर: दिल्ली कैपिटल्स ने जीरो विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ और शिखर धवन क्रीज संभाले हुए हैं।

चौथा ओवर: दिल्ली कैपिटल्स ने बिना किसी नुकसार के 41 रन पूरे कर लिए हैं। फिलहाल पृथ्वी शॉ और शिखर धवन क्रीज पर मौजूद हैं।

तीसरा ओवर: दिल्ली कैपिटल्स ने बिना कोई विकेट गंवाए 24 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ और शिखर धवन क्रीज पर जमे हुए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की है। वहीं, सीएसके के दीपक चाहर ने बॉलिंग का जिम्मा संभाला है। दिल्ली को जीत के लिए 189 रन बनाने हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने 2 ओवर के खेल के बाद 16 रन जुटा लिए हैं। फिलहाल पृथ्वी शॉ और शिखर धवन क्रीज पर मौजूद हैं।

https://twitter.com/ChennaiIPL?ref_src=twsrc%5Etfw

20वां ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 188 रनों का स्कोर खड़ा किया है। रविंद्र जडेजा 26 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सैम कुरेन ओवर की अंतिम बॉल पर आउट हो गए। दिल्ली को अब जीतने के लिए 20 ओवर में 189 रन बनाने हैं।


19वां ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट खो कर 178 रन जोड़े हैं। सैम कुरेन (29) और रविंद्र जडेजा (21) क्रीज पर बने हुए हैं।

18वां ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स ने रैना और धोनी समेत 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए हैं। फिलहाल सैम कुरेन (12) और रविंद्र जडेजा (16) क्रीज पर मौजूद हैं।


17वां ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए हैं। फिलहाल सैम कुरेन (10) और रविंद्र जडेजा (13) क्रीज पर जमे हुए हैं।


16वां ओवर: सुरेश रैना के बाद चेन्नई को एक और बड़ा झटका। आवेश खान की बॉल पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आउट हो गए हैं। इस तरह से सीएसके का छठा विकेट गिरा।

ओवर की पहली ही बॉल सीएसके बड़ा झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज सुरेश रैना रन आउट गए हैं।


15वां ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 विकेट खो कर 136 रन बना लिए हैं। अभी सुरेश रैना (54) और रविंद्र जडेजा (9) क्रीज पर मौजूद हैं।


14वां: चेन्नई सुपर किंग्स ने विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए। फिलहाल सुरेश रैना (50) और जडेजा (0) क्रीज पर मौजूद हैं।


13वां ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए हैं। इस दौरान सुरेश रैना (50) और रायडू (18) क्रीज पर बने हुए हैं।


12वां ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 3 विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए हैं। सुरेश रैना और रायडू क्रीज पर मौजूद हैं।


11वां ओवर—अश्विन के ओवर की पहली गेंद पर जड़ा छक्का। ओवर में बने 10 रन। चेन्नई का टोटल स्कोर 11 ओवर में 3 विकेट खोकर 81 रन।

10वां ओवर—अमित मिश्रा के ओवर में बने 5 रन। 10 ओवर की समाप्ति पर चेन्नई का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 70 रन।

9वां ओवर— आर अश्विन के ओवर की दूसरी और तीसरी बॉल पर मोईन ने लगातार जड़े 2 सिक्स। अगली ही बॉल पर मोईन कैच आउट। शिखर ने पकड़ा दूसरा कैच। 9 ओवर की लास्ट बॉल पर रैना ने जड़ा सिक्स। चेन्नई ने 9 ओवर की समाप्ति पर 3 विकेट खोकर बनाए 66 रन।

https://twitter.com/hashtag/CSK?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

8वां ओवर— अमित मिश्रा ने ओवर में जूझते नजर आए रैना और मोईन। सिर्फ खर्च किए 6 रन। 8 ओवर की समाप्ति पर चेन्नई ने 2 विकेट के नुकसान पर बनाए 48 रन।

7वां ओवर—आर अश्विन के ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर मोईन ने जड़े लगातार 2 चौके। अश्विन के ओवर में बने 10 रन। 7 ओवर की समाप्ति पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 विकेट खोकर बनाए 43 रन।

छठा ओवर—टी कुर्रन का छठा ओवर रहा किफायती। रैना और मोईन करते दिखे संघर्ष। 6 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट खोकर चेन्नई ने बनाए 33 रन।

पांचवां ओवर—आर अश्विन के ओवर की तीसरी गेंद पर रैना ने लगाया चौका। 5 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट के नुकसान पर चेन्नई के 30 रन।

चौथा ओवर—आवेश खान के चौथे ओवर की चौथी और पांचवी बॉल पर मोईन खान ने लगातार जड़े 2 चौके। 4 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट के नुकसान पर 20 रन।


तीसरा ओवर—तीसरे ओवर की पहली गेंद पर गायकवाड़ कैच आउट। वॉक्स की गेंद पर शिखर धवन ने पकड़ा कैच। सुरेश रैना बैटिंग करने उतरे। तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर रैना ने लगाया चौका। 3 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट खोकर 11 रन बनाए।


दूसरा ओवर- दूसरे ओवर आवेश खान ने डाला। पहली बॉल वाइड फेंकी। दूसरी बॉल पर बुरी तरह बीट हुए गायकवाड़। दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर डु प्लेसिस एलबीडब्ल्यू हो गए। प्लेसिस के बाद मोईन खान बैटिंग के लिए उतरे। दूसरे ओवर की समाप्ति पर 1 विकेट खोकर 7 रन।

पहला ओवर- चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ और फॉफ डु प्लेसिस ओपनिंग करने उतरे। क्रिस वॉक्स ने पहले ओवर में गेंदबाजी का जिम्मा संभाला। ओवर की तीसरी बॉल गायकवाड़ ने जड़ा चौका। एक ओवर की समाप्ति पर चेन्नई ने बिना कोई विकेट खोए बनाए 5 रन।

दिल्ली कैपिटल्स के टीम डायरेक्टर की ओर से बयान आया है कि अक्षर पटेल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, लेकिन 3-4 दिन बाद टीम में शामिल हो जाएंगे। अब उनकी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है।

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर को फास्ट बॉलिंग विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

टॉस जीतने के बाद पंत ने कहा कि विकेट थोड़ा सॉफ्ट महसूस हो रहा है। यही वजह है कि उन्होंने पहले फील्डिंग का फैसला लिया है।

धोनी ने कहा, पिच की वजह से हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, कुछ पुराने खिलाड़ियों को मिस कर रहे हैं धोनी

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया।

 

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2021 ) के 14वें संस्करण के दूसरे मुकाबले में आज वानखेड़े स्टेडियम ( ipl 2021 2nd match Wankhede Stadium ) में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ( CSK ) का सामना दिल्ली कैपिटल्स ( DC ) से है, जिसकी कमान ऋषभ पंत के हाथों में है। पंत ने अतीत में कहा है कि वह धोनी का अनुकरण करना चाहते हैं लेकिन लगता है कि वह अपनी अलग जगह बना रहे हैं। हालांकि उनकी पावर-हिटिंग के बारे में सबको पहले से ही मालूम है। पिछले इंडियन प्रीमियर लीग ( ipl 2021 2nd match 10 April ) के बाद से उनकी बैटिंग उच्च स्तर पर पहुंच गई क्योंकि उन्होंने भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने और घर में इंग्लैंड के खिलाफ जीत दिलाने में मदद की।

IPL 2021 में आज DC से भिड़ेगी CSK, मुकाबले से पहले सुरेश रैना को लेकर क्या बोले रिकी पोंटिंग?

प्लेइंग-XI चेन्नई सुपर किंग्स:

रुतुराज गायकवाड़
अंबाती रायुडू
फाफ डुप्लेसी
सुरेश रैना
एमएस धोनी (विकेटकीपर और कप्तान)
मोइन अली
रवींद्र जडेजा
सैम करेन
ड्वेन ब्रावो
शार्दुल ठाकुर
दीपक चाहर

प्लेइंग-XI दिल्ली कैपिटल्स:

शिखर धवन
पृथ्वी शॉ
अजिंक्य रहाणे
ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान)
मार्कस स्टॉयनिस
शिमरन हेटमायर
क्रिस वोक्स
रविचंद्रन अश्विन
टॉम कुरेन
अमित मिश्रा
आवेश खान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो