
mumbai indians
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 14वां सीजन 9 अप्रैल से 30 मई के बीच खेला जाएगा। आईपीएल 2021 का पहला मैच 9 अप्रैल को चेन्नई में मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। इस बार नीलामी में मुंबई इंडियंस ने एडम मिल्ने, नाथन कुल्टर नाइल, जेम्स नीशम और अर्जुन तेंदुलकर जैसे कुल 8 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। एडम का मुंबई इंडियंस से मजूबत रिश्ता है। नई टीम और ऊर्जा के साथ मुंबई इंडियंस आईपीएल का छठा खिताब जीतने के लिए तैयार है।
नीलामी में खरीदे ये खिलाड़ी:—
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2021 की नीलामी में कुल सात खिलाड़ियों को खरीदा था। मुंबई ने नाथन कुल्टर नाइल (5 करोड़ रुपये), एडम मिल्ने (3.20 करोड़ रुपये), पीयुष चावला (2.20 करोड़ रुपये), युद्धवीर चरक (20 लाख रुपये), मार्को जैनसन (20 लाख रुपये), अर्जुन तेंदुलकर (20 लाख रुपये) और जेम्स नीशम (50 लाख रुपये) को खरीदा था।
रिटेन प्लेयर्स:—
रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक, आदित्य तारे, सौरभ तिवारी, जसप्रीत बुमराह, धवल कुलकर्णी, ट्रेंट बोल्ट, जयंत यादव, सूर्यकुमार यादव, कायरन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, क्रिस लिन, राहुल चाहर, हार्दिक पंड्या, अनमोलप्रीत सिंह, मोहसिन खान, अनुकूल रॉय, इशान किशन।
रिलीज प्लेयर्स:—
मुंबई इंडियंस ने श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा सहित सात खिलाड़ियों को 2021 सीजन से पहले रिलीज कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन और नाथन कूल्टर नाइल तथा न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मिच मैकक्लेनघन, शेरफेन रदरफोर्ड, दिग्विजय देशमुख, प्रिंस बलवंत राय सिंह को रिलीज किया है।
ये है मुंबई इंडियंस की पूरी टीम:—
रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, अनमोलप्रीत सिंह, आदित्य तारे, क्रुणाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, जेम्स नीशाम, युधिवीर चरक, नाथन कोल्टर-नाइल, अर्जुन तेंदुलकर, मार्को जानसेन, राहुल चाहर, अनुकुल रॉय, जयंत यादव, पीयूष चावला, एडम मिल्ने, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, धवल कुलकर्णी, मोहसिन खान।
आइए जानें— IPL 2021- Mumbai Indians Squad and Players list
आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures
Published on:
27 Mar 2021 01:36 pm
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
