
नई दिल्ली। आईपीएल 2021 (IPL 2021) शुरू होने में 16 दिन ही शेष बचे हैं। इस बार टीम्स (IPL Teams) और प्येयर्स ( Players) को इन 10 नए नियमों (New Rules) का पालन करना होगा। आईपीएल (IPL Season 14) का नया सीजन 9 अप्रैल से शुरू होगा और खिलाड़ियों का अपनी-अपनी टीमों से जुड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। पिछला आईपीएल कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के अंतर्गत खेला गया था। इस सीजन में कुछ नए नियमों का पालन भी करना पड़ा था।
पिछले सीजन में दर्शकों को मैदान से दूर रखने के साथ ही खिलाड़ियों को बायो-बबल प्रोटोकाल के नियमों का पालन करते देखा गया था। यानी आईपीएल का 13वां सीजन पिछले सीजन्स से बिल्कुल अलग तरह का था। अब आईपीएल 2021 भी पिछले सीजन्स के मुकाबलों से अलग होने जा रहा है। इस बार आईपीएल का आयोजन भारत में ही हो रहा है और यहां अभी भी कोरोना की लहर जारी है। इस बार खिलाड़ियों को पहले से भी ज्यादा प्रोटोकॉल का पालन करना होगा साथ ही मौजूदा नए नियमों के साथ टूर्नामेंट को वर्तमान समय के अनुकूल बनाना होगा। आइए जानते आईपीएल 2021 में किन 10 नए नियमों को फॉलो करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें- IPL 2021 : पहली बार खेलेंगे ये विदेशी खिलाड़ी, सबसे महंगे बिके है Kyle Jamieson
परिवार और टीम के मालिक रहेंगे बबल में
इस बार आईपीएल के दौरान प्लेयर्स की तरह ही उनके परिवार के सदस्यों और टीम मालिकों को बायो-बबल प्रोटोकॉल में रहना सबसे जरूरी होगा। बायो-बबल से बाहर निकले के लिए बीसीसीआई के मुख्य मेडिकल ऑफिसर से अनुमति लेने होगी।
टीम के होटल का एरिया होगें सील
टीम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने निर्धारित किया है कि जिस होटल में टीम ठहरी होंगी वहां बाहरी लोगों के आने-जाने पर विशेष ध्यान रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें- IPL 2021:दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें बढ़ी, कप्तान श्रेयस अय्यर को कंंधे में लगी गंभीर चोट
टीम की निगरानी करेंगे मैनेजर्स
कहीं टीम्स बायो-बबल का तो उल्लंघन नहीं कर रही हैं इसके लिए प्रत्येक जगह निगरानी के लिए 4 लोगों की टीम तैनात की जाएगी। यही निश्चित करेंगे की टीम और स्पोर्ट्स स्टाफ नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं। इनकी यह भी जिम्मेदारी होगी कि अगर कोई प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर रहा है तो अधिकारियों को इसकी जानकारी देनी होगी।
खिलाड़ी स्वयं वहन करें अपना खर्च
आईपीएल अधिकारियों ने यह भी सूनिश्चित किया है कि जो खिलाड़ी विदेश से आ रहे हैं, जैसे यूके, यूरोप, साउथ अफ्रीका, ब्राजील और मध्यपूर्व उन्हें 7 दिन के क्वॉरंटीन से गुजरना पड़ेगा और वे इस दौरान खुद अपना खर्चा वहन करें।
तुरंत बदली जाएगी गेंद
कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए गेंदों को जल्द से जल्द बदलने का निर्णय लिया गया है। यदि कोई भी गेंद स्टैंड या बाहर जाती हैं उसे तुरंत बदल दिया जाएगा। बाहर गई बॉल को कलेक्ट करकें सैनेटाइज करके रखा जाएगा ताकि बाद में काम में लिया जा सके।
बबल से बबल की सुविधा
बीसीसीआई ने उन खिलाड़ियों को बड़ी राहत दी है जो फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज का हिस्सा रहे हैं। इन खिलाड़ियों को क्वॉरटीन नहीं किया जाएगा और सीधे ही टीम में शामिल हो सकेंगे।
चेन्नई पहुंचने के लिए जरूरी होगा ई-पास
तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई पहुंचने वाले खिलाड़ियों के लिए एक विशेष ई-पास जारी किया है, जिसके लेने के बाद ही उनकी एंट्री होगी। यह फैसला करोना के चलते लिया गया है।
पास करने होेंगे तीन आरटी-पीसीआर टेस्ट
बायो-बबल में एंट्री से पहले खिलाड़ियों 7 दिन के क्वॉरटीन के दौरान 3 आरटी-पीसीआर टेस्ट से गुजरना पड़ेगा। इन टेस्ट में निगेटिव आने के बाद ही टीम को ज्वॉइन करने की अनुमति दी जाएगी।
अलग से होंगे काउंटर्स
खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचाने के लिए होटल्स में चैकिंग के लिए अलग से काउंटर्स होंगे। ताकि कोरोना से ज्यादा से ज्यादा बचाव हो सके।
बीसीसीआई अधिकारियों और खिलाड़ियों के बीच कोई संपर्क नहीं
बीसीसीआई का कोई भी शीर्ष अधिकारी बायो-बबल का उल्लंघन नहीं करेगा। वह किसी भी टीम मेंबर्स, प्लेयर्स या अधिकारियों से नहीं मिलेंगे।
Published on:
25 Mar 2021 04:29 pm
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
