scriptIPL 2021: अब तक इन टीमों ने जीता खिताब, मुंबई इंडियंस और CSK का रहा शानदार प्रदर्शन | IPL 2021: winner team list of all seasons, MI and CSK played well | Patrika News
आईपीएल

IPL 2021: अब तक इन टीमों ने जीता खिताब, मुंबई इंडियंस और CSK का रहा शानदार प्रदर्शन

IPL के 14वें सीजन में कौन सी टीम विजयी होगी, इसका अंदाजा लगाना कठिन है। मगर लगातार कई टीमों का प्रदर्शन पिछले टूर्नामेंट में बेहतर रहा है।

नई दिल्लीMar 19, 2021 / 02:02 am

Mohit Saxena

ipl 2021
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) की घोषणा होते ही खेल प्रेमियों के बीच उत्सुक्ता का माहौल है। हर टीम में दुनियाभर के शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं। ऐसे में कोई भी टीम के टूर्नामेंट में जीत की प्रबल दावेदार हो सकती है।
बीते कई सीजनों के मुकाबले आईपीएल साल दर साल रोमांचक होता जा रहा है। 14वें सीजन में कौन सी टीम विजयी होगी, इसका अंदाजा लगाना कठिन है। मगर अभी तक जिन टीमों ने खिताब जीता है, आईए एक नजर इन टीमों की पिछली जीत को याद कर लेते हैं।
राजस्थान ने जीता थी पहली ट्रॉफी

पहले सीजन में, राजस्थान रॉयल्स ने खिताब हासिल किया था। उन्होंने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को तीन विकेट से हराया था। शेन वार्न की अगुवाई वाली टीम मैच में 164 रन का पीछा कर रही थी। मैंच की आखिरी गेंद तक रोमांच था। अंतिम गेंद पर एक रन लेकर आरआर ने ट्रॉफी जीत ली। लेकिन इसके बाद ये टीम फाइनल में भी दोबारा नहीं पहुंच पाई। एमएस धोनी पहले सीजन में एक कप्तान के रूप में सफल रहे और साथ ही फाइनल तक अपनी टीम को ले गए।
rajasthan-royals-2008.jpg
पांच बार खिताब अपने नाम किया

सबसे अधिक मुंबई इंडियंस ने इस खिताब पर कब्जा जमाया है, मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा 5 बार ट्रॉफी जीती है। चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन दफा इस खिताब को जीता है। कोलकाता नाइटराइडर्स ने 2 बार आईपीएल ट्रॉफी को हासिल किया है। राजस्थान के अलावा डेक्क्न चार्जर्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने 1-1 बार ये खिताब अपने नाम किया है।
ये टीमें नहीं जीत सकीं खिताब

दिल्ली कैपिटल्स, किंग्स XI पंजाब, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने एक बार भी इस टूर्नामेंट में खिताबी जीत हासिल नहीं की है। जबकि इन टीमों में कई बेहतरीन खिलाड़ी खेल चुके हैं। अब तक इन टीमों का प्रदर्शन भी औसत रहा है।
csk.jpg
खिताब जीतने वाली टीमों ने किससे बाजी मारी

2008 में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स से मैच जीतकर खिताब हासिल किया। शेन वाटन मैन मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। 2009 में डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया और खिताब हासिल किया। एडम गिलक्रिस्ट मैन मैन ऑफ द टूर्नामेंट बने। 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराया और टूर्नामेंट जीते। सचिन तेंदुलकर मैन ऑफ द टूर्नामेंट बने।

2011 में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर खिताब हासिल किया। क्रिस गेल मैन ऑफ द टूर्नामेंट बने। 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया और टूर्नामेंट जीता। मैन ऑफ द टूर्नामेंट सुनील नारेन रहे। 2013 में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। मैन ऑफ द टूर्नामेंट शेन वॉटसन बने।
mumbai_indians.jpg
2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को हराया। मग्लेन मैक्सवेल मैन ऑफ द टूर्नामेंट बने। 2015 में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया। आंद्रे रसेल मैन ऑफ द टूर्नामेंट बने। 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया। विराट कोहली मैन ऑफ द टूर्नामेंट बने। 2017 में मुंबई इंडियंस ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स को हराया। बेन स्टोक्स मैन ऑफ द टूर्नामेंट बने।
2018 में चेन्नई सुपर किंग्स सनराइजर्स हैदराबाद को हराया। सुनील नारेन मैन दोबारा ऑफ द टूर्नामेंट बने। 2019 में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया। आंद्रे रसेल मैन ऑफ द टूर्नामेंट बने। 2020 में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स हराकर खिताब जीता। जोफ्रा आर्चर मैन ऑफ द टूर्नामेंट बने।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x800k4x

Home / IPL / IPL 2021: अब तक इन टीमों ने जीता खिताब, मुंबई इंडियंस और CSK का रहा शानदार प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो