16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे में नहीं लगने देंगे ईओटीटी मशीन, संरक्षा से होगा खिलवाड़

-एआईजीसी सदस्यों ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

less than 1 minute read
Google source verification
Railway Roko Federation can do Rail Roko Movement

Railway Roko Federation can do Rail Roko Movement

इटारसी ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल के बैनर तले इटारसी ब्रांच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रेलमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन स्टेशन प्रबंधनक एसके जैन को सौंपा। ज्ञापन में गार्डों ने अपनी वेतन संबंधी मांगों के अलावा रेलवे में ईओटीटी मशीन लगाने का विरोध किया और आंदोलन की चेतावनी दी। एआईजीसी ने ईओटीटी मशीन को संरक्षा से खिलवाड़ बताया है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मोहम्मद असगर, इटारसी ब्रांच अध्यक्ष शरद सतपाल, सचिव नितिन गौर, देवेंद्र ङ्क्षसह पटेल, प्रताप पांडा, रवींद्र चौधरी, शशिचंद्र भूषण आदि मौजूद थे।
क्या है ईओटीटी मशीन
ईओटीटी मशीन एक डिवाइस है जिसका उपयोग रेलवे करने जा रही है। इस मशीन के लगने से ट्रेन के संचालन में गार्ड की भूमिका खत्म हो जाएगी। इस ईओटीटी मशीन को लेकर एआईजीसी संगठन विरोध कर रहा है। संगठन का कहना है कि मशीन लगने से रेलवे में गार्ड खत्म हो जाएंगे वहीं संरक्षा भी प्रभावित होगी। अभी दुर्घटना होने पर गार्ड मुख्यालय को सूचना देकर आवश्यकता सहायता की जानकारी देने के साथ ही दूसरी लाइन पर चलने वाली ट्रेन को भी सुरक्षित करने का काम करता है। दुर्घटना की स्थिति में ईओटीटी मशीन यह सब नहीं कर पाएगी जिससे जान-माल का ज्यादा नुकसान होगा। इस खतरे की अनदेखी रेलवे कर रही है जिससे बड़ा नुकसान होगा।
यह रखीं मांगें
-४२00 ग्रेड पे के तहत वेतन भुगतान किया जाए।
-इनडोर कर्मचारी की तर्ज पर हमें भी वर्दी भत्ता दिया जाए।
-वर्ष १९८० की भल्ला कमेटी के अनुसार रनिंग अलाउंस दिया जाए।
-लाइन बॉक्स के हटाने का निर्णय वापस लिया जाए।
-वर्ष 2004 के पहले की पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए।
किसने क्या कहा
संगठन ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। संगठन किसी भी स्थिति में ईओटीटी मशीन नहीं लगने देगा। इस मशीन के लगने से जहां गार्ड की भूमिका खत्म हो जाएगी वहीं ट्रेनों की संरक्षा भी खतरे में पड़ जाएगी।
नितिन गौर, सचिव एआईजीसी ब्रांच इटारसी