10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के इशारे पर दागी गोली युवक घायल

पुलिस ने जानलेवा हत्या के प्रयास का मामला किया दर्जयुवक पर ओपी यादव की पिस्टल से दागी गोली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटारसी

•

image

Krishna Rajput

•

Updated: 10 Oct 2018, 11:45 AM IST

nagaur

Youth arrested with fake pistol

इटारसी. हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पुरानी इटारसी में एक युवक पर केसला भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के इशारे पर गोली दागी गई है। यह वारदात गोली चलाने वाले युवक ने ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के इशारे पर ही चलाई है। घटना मंगलवार रात करीब ११.३० बजे के आसपास की है। घायल को उपचार के लिए नर्मदा हॉस्पिटल होशंगाबाद में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ओपी यादव ने अमन राजपूत को अपनी पिस्टल ३१५ बोर देकर हाउसिंग बोर्ड निवासी प्रकाश कंथेले पर दागने का कहा। ओपी यादव के इशारे पर अमन ने गोली चलाई। इससे प्रकाश कंथेले के बाएं पैर के पंजे में गोली लगी है। पुलिस ने इस मामले में लखन राजपूत और ओपी यादव के खिलाफ जानलेवा हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

- शराब के नशे में हुई थी गाली-गलौच
यह वारदात आठ दिन पहले हुई गाली गलौच से उपजी रंजिश के बाद हुई है। आठ दिन ओपी यादव और प्रकाश कंथेले के बीच नशे में गाली गलौच हुई थी। आठ दिन पुराने हुए विवाद के बाद दोबारा मंगलवार की रात विवाद हुआ और बाद में प्रकाश कंथेले पर अमन राजपूत ने पिस्टल से फायर कर दिया है।

- लाइसेंसी पिस्टल से हुआ है हमला
जिस पिस्टल से हमला हुआ है वह लाइसेंसी पिस्टल थी। इस पिस्टल का लाइसेंस ओपी यादव के नाम से तवानगर थाने से जारी हुआ है। ओपी यादव फिलहाल इटारसी के हाउसिंग बोर्ड में रह रहा है। खास बात यह है जिस युवक ने हमला किया है वह भी भाजपा से ही संबंध रखते हैं।

रात में ओपी यादव का विवाद प्रकाश कंथेले से हुआ था। ओपी यादव ने अपनी पिस्टल अमन राजपूत को देकर प्रकाश कंथेले पर हमला कराया है। घायल को अस्पताल भेज दिया गया है इधर आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
विक्रम रजक, टीआई इटारसी