17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांच युवकों ने ग्रामीणों के साथ किया था वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला

-जुझारपुर गांव में छापा पडऩे के पहले ही वनकर्मियों को घेरकर मारा-चार वनकर्मी हुए घायल, दो को ज्यादा चोट
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटारसी

•

image

Rahul Saran

•

Updated: 15 Apr 2018, 8:36 PM IST

Panna tiger, buffer zone, forest, fire negligence

Panna tiger, buffer zone, forest, fire negligence

इटारसी। जुझारपुर गांव में सागौन की लकड़ी की बड़ी खेप की जब्ती बनाने पहुंची वन विभाग की टीम पर गांव के ही करीब आध सैंकड़ा लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। यह हमला रविवार सुबह 11 बजे हुआ। ग्रामीणों के इस हमले में एसडीओ, डिप्टी रेंजर, वनपाल हेमराज और एक अन्य वनकर्मी घायल हुए। इनमें से दो वनकर्मियों को ज्यादा चोटें पहुंचीं। वनकर्मियों की किस्मत अच्छी रही कि वे भागने में कामयाब हो गए वरना ग्रामीणों के हमले में उनकी जान भी जा सकती थी।
यह है मामला
रविवार सुबह साढ़े 10 बजे एसडीओ डीके वासनिक को सूचना मिली थी कि जुझारपुर गांव में एक जगह पर बड़ी मात्रा में सागौन की लकड़ी और उससे तैयार फर्नीचर रखा हुआ है। इस सूचना पर एसडीओ वासनिक ने उक्त दो लोगों के घरों में सर्चिंग के लिए वारंट निकलवाया अैर इटारसी, सुखतवा और होशंगाबाद से डिप्टी रेंजर और वनपालों की करीब डेढ़ दर्जन सदस्यों की टीम बनाई। यह टीम तीन वाहनों से जुझारपुर के लिए रवाना हुई। टीम सुबह 11 बजे जब जुझारपुर गांव में घुसी तो अचानक उन पर करीब आधा सैंकड़ा ग्रामीणों ने लाठी, बल्लम, तलवार और पत्थरों से हमला कर दिया। अचानक हमला होते ही वनकर्मी भी सकते में आ गए और अपनी जान बचाने के लिए वाहन छोड़कर यहां-वहां भाग गए। ग्रामीणों ने वनकर्मियों के 1 वाहन को भी तोडफ़ोड़ दिया।
4 को आई चोटें, 2 को ज्यादा लगी
ग्रामीणों के इस हमले में एसडीओ डीके वासनिक, डिप्टी रेंजर अजय श्रीवास्तव,वनपाल हेमराज राजपूत व सौरभ मिश्रा को चोटें आईं। इन चारों में से डिप्टी रेंजर अजय श्रीवास्तव और वनपाल हेमराज राजपूत को ज्यादा चोटें आईं। हमला करने के बाद ग्रामीण वहां से हट गए जिसके बाद घायल वनकर्मियों को लेकर उनके कुछ साथी इटारसी के डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी शासकीय चिकित्सालय पहुंचे। इधर एसडीओ वासनिक पथरोटा थाने में अपने साथ हुई घटना की जानकारी देने पहुंचे। इधर घायल वनकर्मियों के बयान लेने पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे। शाम को पुलिस ने इस मामले में डिप्टी रेंजर किरेश प्रसाद की शिकायत पर रोहित पटेल, प्रदीप पटेल, आकाश पटेल, संजय धुर्वे, मोहन उइके सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
एसडीओ ने रखवा दिए थे मोबाइल
जिन तीन वाहनों में वनकर्मियों की टीम छापे के लिए जा रही थी उनमें से केवल एसडीओ वासनिक के अलावा किसी के पास मोबाइल नहीं थे। लकड़ी माफियाओं को खबर लीक नहीं हो, इसलिए डीएफओ ने सभी वनकर्मियों को मोबाइल रखने से मना कर दिया था। मोबाइल नहीं होने के कारण हमला होने के बावजूद वनकर्मी पुलिस थाने में इसकी सूचना नहीं दे सके।
खबर लीक होने की संभावना
वन विभाग की बाहर की टीम गांव में छापा मारने आने वाली है इसकी जानकारी एसडीओ वासनिक ने किसी को नहीं दी थी। यह टीम कुछ समय के लिए इटारसी रेंज ऑफिस में भी रुकने की बात सामने आई है। इससे इस बात को बल मिल रहा है कि हो सकता है कि लोकल स्टाफ से यह खबर लीक हुई हो, अगर यह संभावना सही है तो इसका सीधा मतलब ये हुआ कि वनकर्मियों की पिटाईकांड में विभाग का ही कोई लोकल स्टाफ माध्यम बना जिसने खबर लीक की।
हमले में तीन नामों की चर्चा
वन विभाग की टीम पर हुए हमले में गांव के ही तीन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं जिनकी भूमिका इसमें दिख रही है। अस्पताल में वनकर्मियों के बीच रामगोपाल, मुन्नालाल और चेतराम नाम के तीन व्यक्तियों का उल्लेख होता रहा। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने यहां तक कह दिया कि यदि इन तीनों के मोबाइलों की कॉल डिटेल सुबह दस बजे से 11 बजे तक की निकाली जाए तो पता चल सकता है कि उन तक सूचना किस नंबर और किस व्यक्ति के माध्यम से पहुंची।
किसने क्या कहा
जुझारपुर गांव में एक मकान में सागौन की लकडिय़ों की खेप होने की सूचना थी। हमारी टीम छापामारी करने जा रही थी। टीम को गांव में ही करीब आधा सैंकड़ा लोगों ने रोककर हमला कर दिया। हमारे दो कर्मचारियों को गंभीर चोटें आई हैं। हमने इस मामले में पुलिस में प्रकरण दर्ज कराया है।
डीके वासनिक, एसडीओ वन विभाग
वन विभाग की टीम पर जुझारपुर गांव में हमला होने की शिकायत आई है। विभागीय अधिकारियों की शिकायत पर हमने हमला करने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
अमित कुमार, थाना प्रभारी पथरोटा