16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इटारसी में इसलिए अटका थर्ड एडीजे कोर्ट खोलने का प्रोजेक्ट

-दो साल पहले स्वीकृति, नहीं खुली थर्ड एडीजे कोर्ट-पक्षकारों को करना पड़ रहा इंतजार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटारसी

•

image

Rahul Saran

•

Updated: 21 Jul 2018, 7:00 AM IST

itarsi, court, thired adj court, public, advocate

itarsi, court, thired adj court, public, advocate

इटारसी। शहर में दो साल पहले थर्ड एडीजे कोर्ट की स्वीकृति हुई थी। दो साल का लंबा वक्त बीतने के बावजूद अब तक थर्ड एडीजे कोर्ट नहीं खुल पा रही है। सेकंड एडीजे कोर्ट नहीं खुल पाने की मूल वजह शहर में कोर्ट रूम नहीं होना है। यह कोर्ट नहीं खुलने से पक्षकारों को न्याय पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
२०१० में आई थी एडीजे लिंक कोर्ट
बार एसोसिएशन द्वारा लंबे समय से शहर में एडीजे कोर्ट की मांग की जा रही थी। बार एसोसिएशन की मांग पर उच्च न्यायालय जबलपुर ने वर्ष 2009 में एडीजे लिंक कोर्ट की घोषणा की थी। उसके बाद 2012 में शहर में एडीजे लिंक कोर्ट को नियमित किया गया। वर्ष 2013 में इस कोर्ट को स्थाई घोषित किया गया। इटारसी शहर में एडीजे कोर्ट खुलने से पक्षकारों की होशंगाबाद कोर्ट जाने की झंझट खत्म हो गई। उसके बाद वर्ष 2017 में सेकंड एडीजे कोर्ट की शुरूआत हुई।
2016 में स्वीकृति, अब तक इंतजार
इटारसी एडीजे कोर्ट में काम की अधिकता को देखते हुए वर्ष 2016 में उच्च न्यायालय जबलपुर ने थर्ड एडीजे कोर्ट की भी सहमति दे दी थी। थर्ड एडीजे कोर्ट के लिए अभी न्यायालय परिसर में ना तो कोर्ट रूम है और ना ही जजों के लिए आवास। इन सब कमियों के कारण अब तक थर्ड एडीजे कोर्ट की शुरूआत नहीं हो पा रही है। थर्ड एडीजे कोर्ट चालू नहीं होने से पक्षकारों को न्याय पाने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इसकी खास वजह यह है कि केस ज्यादा होने और जजों की संख्या कम होने के कारण उन पर काम का दबाव ज्यादा है जिसके कारण पक्षकारों का नंबर आने में काफी समय लगता है।
कोर्ट नहीं है
दो साल पहले थर्ड एडीजे कोर्ट की स्वीकृति हो चुकी है। परिसर में कोर्ट रूम नहीं है और जजों के आवास भी निर्माणाधीन हैं। मूलभूत सुविधाएं पूरी होते ही थर्ड एडीजे कोर्ट चालू कराने का प्रयास किया जाएगा।
पारस जैन, सचिव अभिभाषक संघ इटारसी