7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10वीं की छात्रा के साथ बलात्कार, 16 वर्षीय किशोर ने किया गंदा काम

10वीं की छात्रा के साथ बलात्कार, 16 वर्षीय किशोर ने किया गंदा काम

less than 1 minute read
Google source verification
Rape

Rape

जबलपुर। शहर के एक थाना क्षेत्र में 10वीं की छात्रा को अकेला पाकर एक युवक ने उसके साथ बलात्कार किया। 16 वर्षीय किशोरी के माता-पिता नौकरी करते हैं। 26 जनवरी को वह घर में अकेली थी। तभी एक युवक उसके घर में आया। उसे अकेला पाकर बलात्कार किया। इसके बाद किशोरी को बदनाम करने की धमकी देकर मौका पाकर उसके साथ लगातार बलात्कार कर रहा था। पता लगने पर परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध बलात्कार एवं पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

इधर लकड़ी बीनने गई महिला से बलात्कार : शहरी थाना क्षेत्र में लकड़ी बीनने गई एक महिला से युवक ने बलात्कार ने किया। पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय महिला मंगलवार की शाम को लकड़ी बीनने के लिए गोराबाजार के सेना क्षेत्र में गई थी। उसे अकेला पाकर युवक ने पकड़ लिया। वह उसे झाडिय़ों की ओर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। रात में महिला की सेहत बिगड़ गई। उसे परिजन अस्पताल लेकर गए। बुधवार को होश आने पर महिला ने मंगलवार को उसके साथ हुए बलात्कार के बारे में बताया। इसके बाद मामले में आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज हुआ।