इन पर भी जब्ती की कार्रवाई
कार्रवाई के दौरान ट्रक एमपी 20 एचबी 3973 पर 36 हजार 084 रुपए, एमपी 20 एचबी 1656 पर 60 हजार 269 रुपए, एमपी 09 एचजी 2033 पर 26 हजार 126 रुपए, एमपी 09 केडी 8225 पर 31 हजार 760 रुपए, एमपी 20 जी 7554 पर 64 हजार 60 रुपए का टैक्स बकाया था। जिसके चलते इन वाहनों को भी जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान एमपी 20 एचबी 3451 के संचालक ने मौके पर 20 हजार 412 रुपए का टैक्स जमा कराया, जिस पर उनके ट्रक को छोड़ दिया गया।
ग्रामीण इलाकों में किया जा रहा था संचालन
जानकारी के अनुसार ट्रक, लोडर, हाईवा, टिपर और अन्य भारी वाहनों के कई संचालक ऐसे हैं,्र जिन्होंने सालों से टैक्स जमा नहीं कराया, जो बढकऱ लाखों में हो गया है। ऐसे में टैक्स और जब्ती की कार्रवाई से बचने के लिए वे वाहनों को ग्रामीण अंचलों में चला रहे है। आरटीओ की टीम द्वारा अब ग्रामीण अंचलों में भी कार्रवाई करेगी।
वर्जन
ट्रक और भारी वाहनों के संचालकों द्वारा टैक्स से बचने के लिए ग्रामीण इलाकों में वाहनों को चलाया जा रहा है। आठ वाहनों को जब्त किया गया, जिन पर साढ़े 13 लाख रुपए से अधिक का टैक्स बकाया है।
संतोष पॉल, आरटीओ