
जुए के फड़ पर पुलिस का छापा (प्रतीकात्मक फोटो)
जबलपुर. बेलबाग थाना की पुलिस ने छापेमारी र सीएमएस कंपाउंड में अवैध रूप से संचालित जुआ अड्डा का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान 15 जुआरी गिरफ्तार किए गए। हालांकि एक आरोपी भागने में कामयाब रहा। गिरफ्तार जुआरियों के पास से 70 हजार 600 रूपये और 2 चाकू जप्त किया गया है।
पुलिस के मुताबिक बीती रात उसे सूचना मिली कि सीएमएस कंपाउंड में अवैध रूप से जुआ खेला जा रहा है। इस पर पुलिस रात करीब 11 बजे सीएमएस कंपाउंड स्थित जेम्स बनाफर के घर के ऊपर वाले कमरे में दबिश, जहां पर कुछ जुआरी जुआ खेलते पाए गए। पुलिस को देखते ही विकास जेम्स बनाफर भाग गया। शेष जुआ खेल रहे 15 जुआडियो को पकड़ लिया।
पुलिस की पूछताछ में इन सभी ने अपना नाम रिक्की पाल, भारत भूषण प्रजापति, विशाल जाटव, संतोष यादव सभी निवासी बल्दीकोरी की दफाई रज्जन डेरी के पास घमापुर, राजेश कुमार निवासी मड़ई बिहारी मौहल्ला रांझी, दुर्गा प्रसाद साहू निवासी लालमाटी सिद्धबाबा घमापुर, संदीप कुमार पटैल निवासी न्यू रामनगर अधारताल, अनिल रजक निवासी कांचघर हनुमान टोरिया घमापुर, राजेश प्रसाद दुबे निवासी लालमाटी सिद्धबाबा, पारस चैधरी निवासी कांचघर हनुमान टोरिया घमापुर, शिवम सोनकर निवासी बड़ी ओमती, नीलेश उर्फ गुड्डु साहू निवासी साहू मौहल्ला घमापुर, बिल्लू उर्फ आकाश सोनकर निवासी भरतीपुर ओमती, अतुल श्रीवास निवासी सिद्धबाबा वार्ड छाया किराना के पास घमापुर, कुंवर सिंह मरकाम निवासी रांझी बताया।
तलाशी में अक्कू उर्फ शिव सोनकर व बिल्लू उर्फ आकाश सोनकर के पास से एक-एक चाकू बरामद हुआ। साथ ही जुआरियों और जुआ के फड़ से 70 हजार 600 रूपये नकदी, ताश के पत्तों की 5 गड्डी, एक दरी बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया। अब विकास जेम्स बनाफर की तलाश जारी है।
इस पूरी कार्रवाई में पीएसआई रामसुहावन, प्रधान आरक्षक महेंद्र शुक्ला, आरक्षक मनीष, प्रेम, मनोज आदि शामिल रहे।
Published on:
07 Jan 2021 03:23 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
