11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर: एक परिवार के सात सदस्य सहित 19 व्यक्तिसंक्रमित, 736 हुए कोरोना पॉजिटिव

जबलपुर: एक परिवार के सात सदस्य सहित 19 व्यक्तिसंक्रमित, 736 हुए कोरोना पॉजिटिव  

less than 1 minute read
Google source verification
7 corona positive cases in a family of jabalpur

7 corona positive cases in a family of jabalpur

जबलपुर। शहर में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अनलॉक होते ही शहर के लोग बेफिक्र हो गए हैं। इसी का नतीजा है कि यहां कोरोना पैर पसार रहा है। बाजारों में भीड़ लगातार बढ़ रही है, लापरवाही की हदें जनता से लेकर दुकानदार तक पार कर रहे हैं। जल्द ही 1000 तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या पहुंच सकती है।

शुक्रवार को एक परिवार के सात सदस्य सहित 19 लोग पाए गए हैं। इन्हें मिलाकर जिले में संक्रमितों की संख्या 736 हो गई है। संक्रमितों में विजय नगर निवासी 56 वर्ष की महिला, विद्या नगर-जीसीएफ स्टेट निवासी 77 वर्षीय वृद्ध, रवींद्र नगर-आधारताल निवासी 26 वर्षीय युवक, दुर्गा कॉलोनी-संजीवनी नगर निवासी 27 साल की महिला, सराफा निवासी 33 वर्षीय महिला एवं अशोक विहार रामपुर निवासी 52 वर्ष की महिला शामिल है। इनके अलावा शहपुरा विकासखंड के ग्राम मगरमुहां के एक ही परिवार के सात सदस्य पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 15 वर्षीय बालक, 40 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय पुरुष, 23 वर्षीय युवती और तीन युवक संक्रमित मिले हैं। मधुबन कॉलोनी-उखरी का 41 वर्षीय पुरुष, पंचशील नगर-ग्वारीघाट निवासी 12 जुलाई को पूना से आया 35 वर्षीय पुरुष और यादव कॉलोनी निवासी 53 साल का पुरुष,अंधेरदेव निवासी 77 वर्षीय वृद्ध, मदन महल निवासी 65 वर्षीय पुरुष और बाई का बगीचा घमापुर निवासी 20 साल का युवक भी पॉजिटिव मिला। इन्हें मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 736 हो गई है। इनमें से 448 स्वस्थ हो चुके हैं। 17 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है। पॉजिटिव एक्टिव केस 271 हो गए हैं।

नरसिंहपुर: 18 नए संक्रमित मिले
जिले में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार की शाम आई रिपोर्ट में 18 लोग कोरोना संक्रमित पाया गया।