26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज मनपसंद लड़की का विवाह प्रस्ताव आएगा इनके पास…जानें आपकी राशि क्या कहती है

अनुकुल समय - प्रात:  6.00 से 9.00, दोपहर 10.30 से 12.00, शाम 3.00 से 6.00, रात्रि 7.30 से 9.00 बजे तक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Lali Kosta

•

Updated: 18 Jan 2017, 9:10 AM IST

horoscope kundali aaj ka rashifal

horoscope kundali aaj ka rashifal

आज के दिन अन्नप्रासन एवं नामकरण हेतु शुभ मुहूर्त रहेगा। अनुकुल समय - प्रात: 6.00 से 9.00, दोपहर 10.30 से 12.00, शाम 3.00 से 6.00, रात्रि 7.30 से 9.00 बजे तक। दिशाशूल - उत्तर, चंद्रमा - कन्या राशि में दिवस रात्रि पर्यंत तक संचरण करेगा। राहुकाल - दोपहर 12.00.00 से 01.29.56 तक अगर हो सके तो शुभ कार्यो को करने से बचे। आज जन्म लिए बच्चा - आज जन्में बच्चों का नामांक्षर पु,ष,ण, अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। मृदुभाषी, मिलनसार एवं धार्मिक प्रवृत्ति के होंगे। पढऩे-लिखने में अत्यंत निपुण एवं अनुशासन पक्ष को जीवन में अत्याधिक महत्व देंगे।
मेष - दिन की शुरुआत में कार्यों में रुकावटें आएंगी परिवरक मांगलिक समारोह में शामिल होंगे। किसी के प्रति आकर्षण बढ़ेगा वाहन पर ख़र्च हो सकता है। मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा।
वृषभ - आपकी बातों को परिवार में महत्व न मिलने से दुखी होंगे संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा। दिनचर्या में बदलाव आएगा, यात्रा हो सकती है। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।
मिथुन - कारोबार में चल रही परेशानी के कारण चिंतित रहेंगे। दूसरों की देखा देखी न करें घर परिवार में मांगलिक आयोजनो में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। न्याय पक्ष मज़बूत होगा।
कर्क - नौकरी में आपके सहकर्मी आप से ख़ुश नहीं है। अपने काम करने के तरीकों को बदले प्रेम प्रसंग में आप को सफलता मिलने के योग है। माता पिता से किसी विषय पर मार्गदर्शन मिलेगा अध्यन के लिए विदेश जाने के अवसर प्राप्त होंगे।
सिंह - कम समय पर काम को पूरा करेंगे। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। साझेदारी में ली संपत्ति का निपटारा करने का प्रयास सफल होगा। प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है। लिया कर्ज़़ देने में परेशानी होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है।
कन्या - अपने उसूलों के विपरीत जा कर काम करेंगे जो व्यवहार आप दूसरों से चाह रहे हैं पहले वैसा व्यवहार आप दूसरों के साथ करे नौकरी में परेशानी बढ़ेगी दूसरों की निंदा करना बंद करें।

तुला - आप का काम करने का तरीक़ा आप के अधिकारियों को पसंद नहीं आएगा। दूसरों की बराबरी करने के चक्कर में नुकसान कर लेंगे वाहन मशीनरी का उपयोग सावधानी से करें समाज में लोग आप से नाराज रहेंगे। आर्थिक मामलों में आप की विजय होगी।
वृश्चिक - दिन अनुकूल है जो चाह रहे हैं, वह पूरा होता नजऱ आएगा। परिजनों के व्यवहार से नाखुश होंगे। राजनीति में आप की कीर्ति बढ़ेगी नए दोस्त बनेंगे। आर्थिक मामलों में मजबूती आएगी समाज में आप का ओहदा बढ़ेगा।
धनु - बात बात पर क्रोध करना अच्छी बात नहीं है। दूसरों के निजी मामलों से दूर रहें। जीवनसाथी के व्यवहार से नाख़ुश रहेंगे क्रोध बढ़ेगा नौकरी में बदलाव चाह रहे हैं। यात्रा हो सकती है। मांगलिक आयोजनो में शामिल होंगे।
मकर - लम्बे समय से चल रही आर्थिक परेशानी का अंत होगा बहनो के विवाह में आ रही परेशानी से चिंतित रहेंगे। पिता से तालमेल कमजोर रहेगा। निजी फैसले तुरंत लेवें यात्रा योग हैं।
कुम्भ - दिन उपयुक्त है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। समाज में आप का नाम बढ़ेगा अध्ययन में मन कम लगेगा। कर्ज लेने से बचें पेट से सम्बंधित विकार हो सकते हैं।
मीन - ज्यादा बोलने से बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। माता पिता से उचित व्यवहार न मिलने से मन दुखी होगा कर्मचारियों पर अतिविश्वास हानिकारक हो सकता है। वाहन सुख मिलेगा।
- पं श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता