हमे भोजन, कर्म ,कार्य जो भी करते हैं इस पर ध्यान देना चाहिए , आयु कर्म का उपयोग करना चाहिए दुरुपयोग नहीं, समयसार ग्रंथ में लिखा है , अकाल मृत्यु क्यों होती है ,श्वास की दुर्बलता से अकाल मृत्यु हो जाती है। हमारे ग्रंथों में तो शयन विधि का भी अध्ययन किया गया है , मूलाचार ग्रंथ में लिखा है की कषाय के साथ भोजन करने से भोजन अच्छा भी हो पर यदि भोजन करते समय विचार अच्छे नहीं है या क्रोध- कषाय के साथ भोजन किया जाए तो वह पाचन में गड़बड़ी उत्पन्न करता है ।