15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी के पूर्व महापौर को थप्पड़ मारनेवाले पुलिसकर्मी पर बड़ी कार्रवाई, एएसपी ने की घोषणा

Action taken against policeman who slapped former BJP mayor

less than 1 minute read
Google source verification
Action taken against policeman who slapped former BJP mayor

Action taken against policeman who slapped former BJP mayor

BJP- जबलपुर के पूर्व महापौर व बीजेपी के पूर्व नगर अध्यक्ष प्रभात साहू को थप्पड़ मारने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। उनपर हाथ उठाने आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। एडिशनल एसपी आयुष गुप्ता ने यह घोषणा की। बीजेपी नेता से पिटाई पर भारी बवाल मच गया था जिसके बाद पुलिस को आखिरकार अपने आरोपी आरक्षक को हटाना पड़ा। पूर्व महापौर प्रभात साहू पर भी पुलिसकर्मी के साथ गाली गलौज करने का आरोप है जिसकी फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है।

पूर्व महापौर प्रभात साहू गुरुवार को स्कूटर से जाते हुए मोबाइल पर बात कर रहे थे। बल्देवबाग में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उन्हें रोक लिया। गाड़ी रोके जाने को लेकर दोनों में गरमागरमी हो गई। आरक्षक कृष्ण कुमार पाल ने गुस्से में प्रभात साहू को थप्पड़ मार दिया। बताया जा रहा कि आरक्षक ने गाली बकने से नाराज होकर यह प्रतिक्रिया दी थी।

वरिष्ठ नेता प्रभात साहू पर हमले से शहरभर में बवाल मच गया। बीजेपी कार्यकर्ता नाराज हो उठे और उन्होंने जाम लगा दिया। पुलिसकर्मी पर तुरंत कार्रवाई की मांग की। भारी बवाल के बाद आरक्षक कृष्ण कुमार पाल को निलंबित कर दिया गया है।

प्रथम दृष्टया बीजेपी नेता से मारपीट की बात सामने आई

एडिशनल एसपी आयुष गुप्ता ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक आरक्षक कृष्ण कुमार पाल ने बीजेपी नेता प्रभात साहू को रोका। उनसे धक्कामुक्की, बदतमीजी करने का आरोप लगा। इस पर आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। जांच में प्रथम दृष्टया बीजेपी नेता से मारपीट और बदतमीजी की बात सामने आई है।