6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस शहर के लोगों ने खरीद ली इतनी कार कि दीपावली से पहले खाली हो गए शोरूम

त्योहार पर नई चीजों से सजे बाजार, आकर्षक स्कीम से ग्राहकों को लुभा रहीं ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियां

2 min read
Google source verification
Amazon Great Indian Festival diwali offer 2017 Best offers discounts,Online shopping companies luring customers with attractive schemes,Amazon Great Indian Festival diwali offer 2017 Best offers & discounts on diwali 2017,Amazon Great Indian Festival diwali offer 2017 ,Best offers & discounts on diwali 2017,Best offers & discounts ,diwali 2017,Diwali 2017 Festival,Diwali 2017,Amazon,Amazon Great Indian Festival offer ,online,online shoping news,online shoping,Online Shoping Festivl,online shopin

Online shopping companies luring customers with attractive schemes

जबलपुर। नोटबंदी और जीएसटी की मार के बीच शहर में कार खरीदने वालों की संख्या अचानक बढ़ गई है। दीपावली से पहले ही अधिकांश कार शोरूम की गाडिय़ां बिक गई है। हालात ये है कि कुछ कार शोरूम खाली हो गए। इसके बाद भी लगातार कार खरीदने वाले आ रहे है। वैभव और समृद्धि के पर्व धनतेरस को लेकर बाकी बाजार में भी रौनक बढ़ गई है। 70 से 80 फीसदी खरीददारी मंगलवार को होगी। इसके चलते ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों ने भी आकर्षक स्कीम चला रखी हैं। अलग-अलग शॉपिंग वेबसाइट पर डिस्काउंट ऑफर, सेल से लेकर कई बेस्ट डील दी जा रही है। इसके चलते बाजार में ग्राहकी के साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग का हिस्सा भी बढ़ गया है।
ज्वेलरी में निवेश
अभी की स्थिति में आभूषण में निवेश अच्छा साधन माना जा रहा है। ज्वेलर्स ने स्कीम भी चला रखी हैं। सराफा कारोबारी शेखर सराफ ने बताया कि अभी एंटीक ज्वेलरी, न्यू डिजाइन, स्टोन ज्वेलरी, डायमंड Óवेलरी की अच्छी मांग है। ग्राहकों के लिए नई डिजाइन के चोकर, हार, अंगूठी, चूड़ी, कर्णफूल, लोंग, चेन, मशीन चूड़ी, रोडियम पॉलिश Óवेलरी उपलब्ध कराई जा रही है।
कपड़ों में नई डिजाइन
इस समय डिजाइनर, इंडो वेस्टर्न साडि़यों का चलन ज्यादा है। इसी तरह लॉन्ग एवं डिजाइनर सूट की खरीदी भी खूब हो रही है। कॉटन, सिंथेटिक साडि़यों का नया कलेक्शन बाजार में उपलब्ध है। बच्चों में लड़कों के लिए इंडो वेस्टर्न शर्ट पेंट, टी-शर्ट, जींस पैंट और धोती कुर्ता की मांग है। लड़कियों के लिए लाचा, फ्रॉक, डांगरी लैगी, स्कर्ट टॉप चलन में है।
इलेक्ट्रॉनिक बाजार
इलेक्ट्रॉनिक बाजार भी खूब सजा है। बडे़ आकार की एलईडी एवं स्मार्ट टीवी की मांग Óयादा है। डबल डोर और ट्रिपल डोर वाले फ्रीजर के अलावा ऑटोमैटिक वॉशिंग की मांग ज्यादा है। इसी तरह गीजर, इंडेक्शन, गैस चूल्हा, वाटर प्यूरीफायर भी चलन में हैं। मोबाइल हैंडसेट और लैपटॉप की खरीदी भी जमकर हो सकती है।
मकानों की मांग
रियल इस्टेट कारोबार में भी तेजी बनी हुई है। नवरात्र से लोग अपनी पसंद के घर और प्लॉट खरीद रहे हैं। धनतेरस पर लोगों ने इसकी तैयारी कर रखी है। Óयादातर बिल्डर ने कम कीमत के मकानों की बिक्री एवं बुकिंग के लिए इस त्योहार को प्रमुख अवसर बनाया है।