कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि मिश्रा का निर्वाचन कांग्रेस की संविधान की धारा 8(ए) के अनुसार एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अनुच्छेद पांच (ए) (ए) के अनुसार की गई है। इसकी जानकारी भी मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजी गई है। निर्वाचन के बाद मिश्रा ने कहा कि शीघ्र ही बूथ स्तर पर गठित कीगई कमेटियों के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित करेंगे ।इस दौरान बद्रीप्रसाद शर्मा, शिव यादव, राजेन्द्र नाथ सूरी, घनश्याम सोनकर, पप्पी दुबे, नेम सिंह, टीटू जग्गी, राजेश यादव, बच्चा यादव, आशुतोष वत्स, मोहम्मद आजाद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।