जबलपुर। भोपाल में एक मॉडल को बंधक बनाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि जबलपुर में भी एक ऐसी ही घटना की पुनरावृत्ति हो गई है। यहां इकतरफा प्यार में पागल सिरफिरे आशिक ने नाबालिग किशोरी को न केवल अगवा किया, बल्कि उसे दो दिनों तक एक कमरे में बंद भी रखे हुए था। आशिक उससे बहुत प्यार करने की बात कह रहा है। वहीं किशोरी के परिजनों ने ऐसी किसी भी बात से इंकार कर दिया है। हालांकि किशोरी किसी तरह उसके चंगुल से निकल भागी और मां से अपनी बात कही। पुलिस ने सिरफिरे आशिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।