यह है मामला-
खबर है कि विजय नगर में जॉय स्कूल के पीछे रहने वाले उमाशंकर शर्मा एक कीटनाशक कंपनी में एरिया मैनेजर होने के साथ साथ प्रापर्टी ब्रोकर का काम भी करता रहा। उमाशंकर के घर में उनकी पत्नी सुमन उम्र 38 वर्ष, बेटा सौरभ 14 वर्ष, कान्हा 3 वर्ष, बेटी सौम्या 7 वर्ष व 'साली' ज्योति भी आकर रहने लगी। इस बीच उमाशंकर के ज्योति से संबंध हो गए। उमाशंकर के ज्योति से संबंध होने की जानकारी जब ज्योति के लखनऊ में रहने वाले व्यॉयफे्रंड अंकित को लगी तो वह आगबबूला हो गया। उसने ज्योति से इस बारे में चर्चा की और उमाशंकर की हत्या करने साजिश रच डाली।