10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खूबसूरत ब्यूटी पार्लर संचालिका से प्यार में बनाए संबंध और फिर मिली ऐसी भयानक मौत

खूबसूरत ब्यूटी पार्लर संचालिका से प्यार में बनाए संबंध और फिर मिली ऐसी भयानक मौत  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 22 Jul 2018, 12:23 PM IST

beautiful high profile women intimate boyfriend, murder case

beautiful high profile women intimate boyfriend, murder case

जबलपुर. मोहनिया स्थित वन विभाग के खाली मैदान में शनिवार सुबह युवक की 90 प्रतिशत तक जली लाश मिली। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले। मौके पर खून भी फैला था। घटनास्थल पर चादर, कम्बल व शाल के जले टुकड़े मिले। आशंका व्यक्त की जा रही थी कि उक्त व्यक्ति की हत्या कहीं और कर यहां शव जलाया गया होगा। जो कि सही पाया गया। वहीं मृतक के गले में लॉकेट मिला था, जिसके आधार पर शव की शिनाख्त ग्वारीघाट क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या की गुत्थी 24 घंटे से पहले ही सुलझा ली है। आरोपियों में एक महिला, उसका पति और भाई शामिल हैं। जिनमें महिला व भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। पति अब भी फरार बताया जा रहा है।

news fact-

मोहनिया का मामला, सिर पर चोट के निशान
अधजली लाश से सनसनी

कड़े और चैन से हुई अज्ञात लाश की शिनाख्त

रांझी थाने के मोहनिया में कल सुबह जली हुई लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जली हुई लाश ललपुर निवासी राजकुमार यादव की है जिसे कि अवैध संबंध के चलते ब्यूटी पार्लर संचालिका ने अपने पति और भाई के साथ मिलकर पहले तो उसकी हत्या की और बाद में साक्ष्य छिपाने के लिए उसे मोहनिया में ले जा कर जला दिया। पुलिस को मृतक की पहचान उसके कड़े और चैन से हुई है।

जानकारी के मुताबिक मृतक राजकुमार का ब्यूटी पार्लर संचालिका से प्रेम संबंध थे। किसी बात को लेकर महिला का राजकुमार से विवाद हो गया था जिसके बाद महिला ने अपने भाई और पति के साथ मिलकर राजकुमार की हत्या करने की साजिश रची। शुक्रवार की शाम को तिलवारा के पास राजकुमार की हत्या कर दी गई और फिर लाश लेकर तीनों आरोपी मोहनिया पहुंचे। जहां उसके शव को जला दिया ।पुलिस ने अपनी पूरी जांच में पाया की उसके करीबी हैं जिन्होंने हत्या को अंजाम दिया है । रान्झी पुलिस ने महिला और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि महिला का पति अभी फरार है।

यहां शव को लकड़ी से कुरेदा
मौके पर पहुंची रांझी पुलिस शव की पहचान के लिए लकड़ी से कुरेदती रही। शव जल चुका था और इस तरह की लापरवाही से उसकी शिनाख्तगी में मुश्किल आने की आशंका रहती है। खासकर जब तक एफएसएल टीम मौके पर पहुंच कर साक्ष्य न एकत्रित कर ले।