14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: कांग्रेस ज्वाइन करेंगे 10 हजार वकील, भाजपा में खलबली, देखें वीडियो

कांग्रेस के दिग्गज कपिल सिब्बल, चिदंबरम, कमलनाथ, सिंघवी, दिग्गी, खुुर्शीद की मौजूदगी में होगा कार्यक्रम, तन्खा ने खोला राज
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Prem Shankar Tiwari

•

Updated: 20 Apr 2018, 10:50 PM IST

10 thousand advocates will join the congress

कांग्रेस ज्वाइन करेंगे 10 हजार वकील

जबलपुर। आजादी से पहले और मध्य प्रदेश की स्थापना होने के बाद तक देश व प्रदेश की राजनीति का केन्द्र रहे जबलपुर में फिर वैसा ही माहौल बनता दिखाई दे रहा है। इस सप्ताह जबलपुर में भाजपा और कांग्रेस के दिग्गजों का जमघट लगने जा रहा है। राजनीति के पंडित इसका अलग अर्थ निकाल रहे हैं। इनका मानना है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों की ही नजर विंध्य और महाकोशल की सीटों पर है। एक तरफ भाजपा के पास अपने मजबूत किले को बचाने की चुनौती है, तो वहीं कांग्रेस इस किले को नेस्तनाबूद करने की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस और भाजपा के कार्यक्रमों और इनमें दिग्गजों की शिरकत को इसी नजरिए से देखा जा रहा है। राज्यसभा सांसद व कांग्रेस लीगल सेल के चेयरमेन विवेक तन्खा ने तो यहां तक ऐलान कर दिया है कि 21 अपै्रल से होने जा रहे कांग्रेस लीगल सेल के विधिक विमर्श 2018 कार्यक्रम में करीब 10 हजार वकील कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। उनके इस ऐलान ने भाजपा में खलबली मचा दी है। भाजपा अपने स्तर पर डेमेज कंट्रोल में जुट गई है।

तन्खा ने कहा भाजपा ने बनाया भय
राज्यसभा सांसद, कांग्रेस की लीगल सेल व आईटी सेल के चेयरमेन विवेक तन्खा ने शुक्रवार को यहां आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि केंद्र की वर्तमान सरकार व सत्ताधारी दल द्वारा संविधान के मूल आधार को नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। देश में अजीब सा भय है, जो आजादी के बाद 71 सालों में कभी नहीं रहा। देश की सत्ता तानाशाही प्रवृत्ति के हाथों में है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से देश को उबारने के लिए मंथन हेतु यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में 10 हजार वकील कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करेंगे। यह बदलाव का एक बड़ा इशारा है।

आ रहे ये दिग्गज
बताया गया है कि शनिवार 21 अपै्रल को सुबह 10. 30 बजे से यहां मदनमहल, दद्दा परिसर पर आयोजित कांग्रेस लीगल सेल के विधिक विमर्श 2018 कार्यक्रम में देश के दिग्गज कांग्रेस नेता आ रहे हैं। इनमें कांग्रेस के नामी वकील व पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्ब्ल, अभिषेक मनु सिंघवी, सलमान खुर्शीद, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह , अरुण यादव सहित समेत कई हस्तियां शामिल हैं। कार्यक्रम के समन्वय की जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिवक्ता शशांक शेखर को दी गई है। क्या इस कार्यक्रम और जमावड़े को चुनावी राजनीति का शंखनाद माना जाए...? इस सवाल पर तन्खा ने मुस्कुराकर कहा कि इससे इंकार भी नहीं किया जा सकता। कांग्रेस लोगों के हित और हक के लिए सदा खड़ी है। भय के माहौल को खत्म किया जाना जरूरी है और अनुभवी पार्टी कांग्रेस ही यह कर सकती है।

भाजपा में हलचल
दस हजार वकीलों के कांग्रेस में शामिल होने की खबर से भाजपा में खलबली मच गई है। पार्टी के कई दिग्गज नेता गुप-चुप तरीके से डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं। खबर है कि भाजपा ने अपने खेमे के वरिष्ठ अधिवक्ताओं के माध्यम से वकीलों को साधना शुरू कर दिया है। भाजपा के नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर स्वयं वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। माना जा रहा है कि उनके मार्गदर्शन में भी यह काम चल रहा है। इधर कांग्रेस नेता व पूर्व महाधिवक्ता विवेक तन्खा अपना खेमा बढ़ाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कांग्रेस के विधायक भी लगातार प्रदर्शन करके भाजपा पर हमला बोल रहे हैं। शुक्रवार को विधायक नीलेश अवस्थी ने ऊंट की सवारी के माध्यम से प्रदेश सरकार की कई अनियमितताओं पर प्रहार किया।

सम्मेलन और पद का गणित
कांग्रेस की सक्रियता को लोग अपने नजरिए से देख रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले डेढ़ दशक में महाकोशल और विंध्य में कांग्रेस को भारी क्षति हुई है। महाकोशल और विंध्य भाजपा के मजबूत गढ़ के रूप में उभरे हैं। भाजपा के बहुमत में कांग्रेस को अपनी जमीन सरकती हुई दिखाई दे रही है। यही वजह है कि दिग्गज नेता अब इस किले को तोडऩे के लिए जुगत लगा रहे हैं। इधर भाजपा किसी कीमत पर इस किले को खोना नहीं चाहती। भाजपा के दिग्गज भी अपने स्तर पर मोहपाश बिछा रहे हैं। सीएम की कई योजनाओं और ताबड़तोड़ घोषणाओं को इसी से जोडकऱ देखा जा रहा है। राजनीतिक कारण कुछ भी हों, लेकिन सांसद राकेश सिंह के हाथों में भाजपा प्रदेश संगठन की कमान को भी लोग इसी नजरिए से देख रहे हैं। पार्टी के पंडितों को कहीं न कहीं इस बात का भान है कि सांसद सिंह में कहीं न कहीं वो बात है, जो लोगों को उनसे जोड़ती है। लगातार तीन बार से सांसद पद पर कायम सिंह इस अग्नि परीक्षा से गुजरने तैयार भी दिख रहे हैं।

पीएम और कई मंत्री
उल्लेखनीय है कि 23 अप्रैल को जबलपुर में राष्ट्रीय पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देशभर के नौ सौ से ज्यादा पंचायत प्रतिनिधि व पांच सौ से ज्यादा वीवीआईपी शामिल होंगे। आयोजन में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर शिरकत करेंगे। वहीं मंडला में आयोजित महासम्मेलन के लिए 24 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई राज्यों के मंत्रीयों का आगमन हो रहा है। पीएम मोदी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम को डुमना एयरपोर्ट वापस लौटेंगे और वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। बाकी प्रतिनिधियों की 25 अपै्रल को वापसी होगी। ये दोनों कार्यक्रम यूं तो सरकारी हैं, लेकिन इनमें भी राजनीति के जानकार अपने नजरिए से देख रहे हैं। इनका मानना है कि यह गणित कहीं ने कहीं डेमैज कंट्रोल और महाकोशल व विंध्य के जनाधार को थामने का है।