9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मप्र में बर्ड फ्लू! मृत मिले कबूतर, तीन स्थानों से लिए गए पक्षियों के 16 सैम्पल

मप्र में बर्ड फ्लू! मृत मिले कबूतर, तीन स्थानों से लिए गए पक्षियों के 16 सैम्पल  
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 8 Jan 2021, 3:15 PM IST

Bird Flu in MP

Bird Flu in MP

जबलपुर। प्रदेश में बर्ड फ्लू फैलने के बाद जबलपुर जिले में भी सुरक्षा को लेकर कवायद तेज कर दी गई है। जबलपुर में कोई भी मामला सामने नहीं आया है लेकिन कड़ी सुरक्षा बरती जा रही है। गुरुवार को पशु चिकित्सा विभाग के माध्यम से शहर के विभिन्न स्थानों से माइग्रेट पक्षियों के साथ मुर्गियों के भी सैंपल कलेक्ट किए गए। जबलपुर के बरगी डेम, भेड़ाघाट के साथ ही ग्वारीघाट से सेम्पलों को कलेक्टर करने के बाद इसे पशु रोग अनुसंधान प्रयोगशाला भेज दिया गया है जहां से इन्हें भोपाल स्थित हाई सिक्योरिटी लैब में भेजा जाएगा।

बरगी, ग्वारीघाट के साथ भेड़ाघाट भी पहुंची टीम
तीन स्थानों से लिए गए पक्षियों के 16 सैम्पल

मुर्गियों के सेम्पल लिए
पक्षियों के सेम्पल लेने के साथ ही स्थानीय स्तर पर मुर्गियों के सैंपल भी दिए गए हैं। बरगी जलाशय में अधिकारियों की टीम द्वारा माइग्रेट होकर आने वाले पक्षियों की बीट एवं अन्य अवशेष को कलेक्ट किया गया। इसी तरह ग्वारीघाट और भेड़ाघाट में भी आने वाले पक्षियों के सेम्पल लिए गए। स्थानीय स्तर पर कुछ मुर्गियों के भी सेम्पल लिए गए हैं। विभाग ने लोगों निर्देश दिए गए हैं कि यदि कहीं पक्षी मृत पाया जाता है तो ऐसी घटना को ना छुपाया जाए। तत्काल स्थानीय स्तर पर प्रशासन को अवगत कराएं। शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस बात से लोगों का अवगत कराया जा रहा है।

संयुक्त बैठक में सुरक्षा पर चर्चा
बर्ड फ्लू को लेकर संयुक्त रूप से विभिन्न विभागों की बैठक आयोजित की गई। प्रदेश में बर्ड फ्लू के मामले को देखते हुए जिले में एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि जिले के पोल्ट्री फार्म पूरी तरह से सुरक्षित हैं। जिले में करीब 250 फार्मर हैं जो पोल्ट्री कारोबार से जुड़े हैं। शहर में करीब 6 हजार विक्रेता हैं।

जिले में फिलहाल अभी तक किसी पक्षी की मौत की खबर नहीं आई है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जबलपुर में आर्गेनाइज्ड पोल्ट्रीफार्म हैं जहां सुरक्षा के प्रबंध हैं।
- डॉ. एसके बाजपेई, उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग

साइंस कॉलेज परिसर में मिले दो मृत कबूतर
साइंस कॉलेज परिसर में दो कबूतरों की मौत हो गई। वहीं रामपुर क्षेत्र से भी पक्षियों की मौत की सूचना है। एक कबूतर गणित विभाग के पीछे बने साइकिल स्टेंड में मृत पाया गया है। जबकि दूसरा कबूतर फिजिक्स विभाग की छत पर मिला है। चौकीदार मन्नूलाल कुशवाहा ने इसकी सूचना कॉलेज प्रबंधन को दी। कॉलेज प्रबंधन ने कबूतर मृत पाए जाने के बाद सूचना प्रशासन को दी। यह नहीं पता चला है कि कबूतरों की स्वभाविक मौत हुई है या फिर किसी की शरारत है।

पोल्ट्री फार्म में सफाई को लेकर बरतें अतिरिक्त सतर्कता
बर्ड फ्लू के केस जिले में नहीं है, लेकिन सतर्कता बरतना आवश्यक है। जिले के कुक्कुट पालक, व्यवसायी बर्ड फ्लू रोग से बचाव व रोकथाम के लिए पोल्ट्री फ ार्मो में सफ ाई रखें। मुर्गियों में बीमारी की सूचना मिलने पर कुक्कुट पालक तत्काल जिला प्रशासन व पशुपालन विभाग को सूचित करें। ये निर्देश अपर कलेक्टर संदीप जीआर ने गुरुवार को पोल्ट्री फार्म संचालकों के साथ बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेश के भी कई जिलों में पक्षियों के मरने के मामले सामने आ रहे हैं ऐसे में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। अपर कलेक्टर ने पशुपालन विभाग को भी निर्देशित किया कि मुर्गियों, कौव्वों, प्रवासी पक्षियों की असामान्य मृत्यु या बीमारी की सूचना प्राप्त होने पर सैंपल लें।