7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व BJP MLA के फरार बेटे की तलाश में घूम रही हथियारबंद पुलिस, MP से UP तक तलाश जारी

पूर्व BJP MLA के फरार बेटे की तलाश में घूम रही हथियारबंद पुलिस, MP से UP तक तलाश जारी  

2 min read
Google source verification
bjp ex mla criminal son's golu singh searching by mp police

bjp ex mla criminal son's golu singh searching by mp police

जबलपुर। बेलखेड़ा के कूड़ाकला गांव में रविवार रात हुई फायरिंग, बलवा और हत्या के प्रयास में पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह के फरार बेटे गोलू सिंह सहित 23 नामजद और 50 अज्ञात आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें नरसिंहपुर जिले में दबिश दे रही हैं। लेकिन, अब तक उसका पता नहीं चला है। पुलिस ने बेलखेड़ा से वारदात में प्रयुक्त दो लग्जरी वाहन क्षतिग्रस्त हालत में जब्त किए हैं। एक वाहन किसी साहू सरनेम वाले व्यक्ति का बताया गया है, जबकि दूसरा वाहन बेलखेड़ा निवासी बबलू जैन का है। बेलखेड़ा में दुकान चलाने वाले बबलू जैन का कहना है कि बिज्जू चौधरी वाहन मांग कर ले गया था।

रेत के वर्चस्व में फायरिंग, बलवा और हत्या के प्रयास का मामला

उधर, वारदात के बाद कूड़ाकला गांव के पीडि़त दहशत में हैं। गांव में पुलिस के 12 जवान तैनात किए गए हैं। पीडि़त परिवार के लोगों ने घरों में सीसीटीवी कैमरे लगवा लिए हैं। पीडि़त परिवारों में शामिल राजकुमार सिंह आदि ने बताया कि गोलू सिंह सहित अन्य की गिरफ्तार तक वे सीसीटीवी कैमरे की नजर में ही रहेंगे।

12 हजार की हिस्सेदारी में नहीं चाहता था बंटवारा- विवाद का कारण रेत से होने वाली कमाई है। इस क्षेत्र की रेत खदान का ठेका आराध्या ग्रुप ने लिया है। गोलू ने ग्रुप से 12 हजार रुपए में एक डम्पर रेत देने का मौखिक समझौता किया है। गोलू एक ट्रॉली के एवज में 700 रुपए कूड़ाकला के ग्रामीणों को देता था। इसमें ग्रामीणों को घाट से रेत निकालने, हाइवा भरने की जिम्मेदारी शामिल थी। 12 हजार रुपए में बंटवारा नहीं हो, इसलिए वह ग्रामीणों पर पोकलेन से हाइवा में रेत भरने का दबाव बना रहा था। ग्रामीण इसके लिए तैयार नहीं थे।


पुलिस भी सवालों के घेरे में- कई आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के बावजूद पुलिस गोलू पर हाथ डालने से कतराती रही। उसकी गुंडा फाइल भी खुली है। आदतन अपराध करने के बाद भी तड़ीपार नहीं किया गया। फाइनल बाउंड ओवर की भी कार्रवाई भी नहीं हुई। वारदात के समय पुलिस गांव पहुंच गई थी। पुलिस के सामने ही वह ग्रामीणों पर फायरिंग करता रहा। पुलिस ने ही उसे व समर्थकों को गांव से सुरक्षित निकाला।

ये थी घटना- कूड़ाकला गांव में रविवार रात गोलू सिंह सहित उनके 60-70 समर्थकों ने रेत के वर्चस्व में अपने हाइवा लगाने की बात पर विवाद करते हुए छह लोगों पर फायरिंग, बलवा, हत्या के प्रयास व मारपीट की थी। इस मामले में गोलू सहित 23 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 294, 323, 307, 120 बी, 427, 188, 25, 27 आम्र्स एक्ट का प्रकरण दर्ज है। पुलिस अब तक दो आरोपियों को ही गिरफ्तार कर
सकी है।

पहले से दर्ज हैं 16 आपराधिक मामले
कूड़ाकला गांव में हुई वारदात के मुख्य सूत्रधार और आरोपी गोलू सिंह पर मदन महल और बेलखेड़ा थाने में पहले से 16 प्रकरण दर्ज हैं। इसमें छह 107/116 के प्रतिबंधात्मक कार्रवाई शामिल है। हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट का प्रयास, मारपीट, बलवा आदि के भी 10 मामले दर्ज हैं। 2019 में बेलखेड़ा में उसके खिलाफ मारपीट बलवा का प्रकरण दर्ज हुआ था।