जबलपुर। एक आपराधिक मामले में पिछले करीब आठ महीने से फरार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष हीरा शफीक को क्राइम ब्रांच और हनुमानताल की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट से गिरफ्तार कर लिया। वह भाजपा प्रत्याशियों के साथ नामांकन जुलूस में कलेक्ट्रेट पहुंचा था। नामांकन के बाद लौट रहे हीरा को पुलिस ने दबोच लिया और आनन-फानन में विशेष कोर्ट में पेश कर दिया। हीरा शफीक की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक कोर्ट पहुंचे, लेकिन पुलिस ने बाहर ही सभी को रोक लिया।