सना की मां मेहरुनिशा नागपुर जिला कांग्रेेस कमेटी की पदाधिकारी है। वहीं, पिता व्यवसायी हैं। मेहरुनिशा ने बताया कि जनवरी 2023 में अमित उनके घर आया था और सना से शादी की बात कही थी, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था। बाद में उसने सना को झांसे में लेकर 24 अप्रेल 2023 को कोर्ट मैरिज कर ली। पहले पति से सना को एक बेटा अल्तमस है। अमित जबलपुर के बेलखाड़ू के झगरा गांव का रहने वाला है।