11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा की गुंडागर्दी, गए थे पार्षद पति की दुकान हटानेे, खुद ही हट गए

भाजपा की गुंडागर्दी, गए थे पार्षद पति की दुकान हटानेे, खुद ही हट गए  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 19 May 2018, 2:09 PM IST

जबलपुर। किसी पार्टी की सत्ता क्यों न हो, राजनीति में छोटा सा पद भी बड़े बड़े अधिकारियों को झुकाने का माद्दा रखता है। फिर चाहे नियम कानून की धज्जियां उड़ें या फिर आमजन को परेशानी। नेताओं की शान में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। एक ऐसा ही राजनीति का खेल जबलपुर में शुक्रवार को देखने मिला। जहां अतिक्रमणकारी पार्षद पति की दुकान हटाने गए अधिकारियों को ही हटना पड़ा, दुकान को वे चाहकर भी न हटा सके।

about - अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, पार्षद पति की दुकान हटाने पहुंची टीम, हंगामे के बाद लौटी बैरंग

सत्ता पक्ष की महिला पार्षद के पति की रसल चौक के पास स्थित पान दुकान हटाने पहुंची निगम की टीम को हंगामे के बीच शुक्रवार को बैरंग लौटना पड़ा। एमआइसी के एक सदस्य भी मौके पर आए और निगम के अमले को फटकार लगाई। इस पान दुकान पर कार्रवाई को लेकर पहले भी भारी विवाद हो चुका है।

निगम का अमला सुबह रसल चौक क्षेत्र में कार्रवाई के लिए पहुंचा। यहां टीम ने स्वामी दयानंद वार्ड की पार्षद गीता रजक के पति प्रदीप रजक की पान दुकान हटाने की कार्रवाई शुरू की, तो हंगामा हो गया। किराए पर दुकान चलाने वाले ने पार्षद पति को बुला लिया। उन्होंने विरोध दर्ज कराते हुए दुकान को अतिक्रमण के दायरे से बाहर बताया। उनकी बातें निगम की टीम मानने को तैयार नहीं हुई, तो विवाद की स्थिति बन गई। एमआइसी मेम्बर कमलेश अग्रवाल भी आ गए। इसके बाद टीम को बैरंग लौटना पड़ा। इससे पहले इसी पान की दुकान से गुटखा पाउच जब्त करने वाले निगम के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी केके दुबे के खिलाफ सत्ता पक्ष ने मोर्चा खोल दिया था।

गोलबाजार से पांच ठेले जब्त
निगम की टीम ने दोपहर गोलबाजार सहित अन्य जगह दुकान सजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच ठेले-टपरे सहित अन्य सामान जब्त कर लिया। प्रभारी उपायुक्त अतिक्रमण राजवीर सिंह नयन ने बताया कि गोलबाजार, रानीताल चौक, गेट नंबर दो, होमसाइंस कॉलेज रोड पर कार्रवाई करते हुए पांच ठेले टपरे, ८ पाइप, १२ गमले आदि सामान जब्त किए गए।