15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसान आंदोलन: BJP अध्यक्ष का जवाबी हमला, कहा किसानों को बरगला रही कांग्रेस, देखें वीडियो

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा चुनाव से पहले ही हार मान चुकी है कांग्रेस

2 min read
Google source verification
BJP state president Rakesh Singh Press Conference

BJP state president Rakesh Singh Press Conference in jabalpur

जबलपुर। कांग्रेस चुनाव से पहले ही हार मान चुकी है, वह विकास से डरी हुई है। इसीलिए प्रदेश में चार अध्यक्ष बनाए गए हैं। हर हथकं डा अपनाकर डर का माहौल पैदा करने का प्रयास जा रहा है। किसानों को बरगलाने, उन्हें भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है। महौल खराब करने के लिए उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है। ये बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा डरा-धमकाकर किसानों की सब्जी, फल, दूध सडक़ों पर फें का जा रहा है। सरकार ने किसानों के समर्थन में फै सले लिए हैं, किसान खुश हैं पर कांग्रेस उनका चेहरा सामने रखकर घटिया राजनीति कर रही है। कांग्रेस फे मिली फस्र्ट पार्टी है। पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्धि के संबंध में उन्होंने कहा कीमतों पर नियंत्रण के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है, जल्दी ही परिणाम सामने होंगे।

कालेधन पर चोट से से बौखलाए
कालेधन और भ्रष्टाचार पर चोट होने से कांग्रेस समेत समूचा विपक्ष बौखला गया है, इसलिए सब एक साथ हो गए हैं। कांग्रेस व उसके साथ मिलकर विपक्ष पीएम मोदी को हटाना चाहता है। जबकि पीएम देश से भ्रष्टाचार, गरीबी और अव्यवस्था को हटाना चाहते हैं। लेकिन देश की जनता चट्टान के जैसे प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है। सरकार सबका साथ सबके विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है। आपातकाल लगाकर लाखों लोगों को जेल में डालने वाले लोग, मीडिया की स्वतंत्रता पर चोट करने वाली कांग्रेस आज लोकतंत्र खतरे में बता रही है। भारत आज दुनिया की पांचवी सबसे बड़े और सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था है। महंगाई दर नियंत्रण में है।

गिनाईं सरकार की सफलताएं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने सरकार की सफलता गिनाते हुए कहा जनता के हित कड़े व बड़े फै सले लेने से डरते नहीं है। इसलिए देश की दुनियाभर में साख बढ़ी है। सरकार के लिए विकास व गुड गवर्नेंस ही गुड पॉलिटिक्स है। उन्होंने कहा देश की आवश्यकताओं को ध्यान मेंं रखकर सरकार काम कर रही है। दोगुनी रफ्तार से सडक़ बन रही हैं। रोजगार के अवसर बढ़ाने स्टार्टअप, स्टैंडअप जैसी योजना संचालित की जा रही हैं। यूपीए सरकार के समय ऋणात्मक रही कृषि विकास दर 4.9 प्रतिशत पर आ गई है। किसानों को फसलों का समर्थन मूल्य दिया जा रहा है, 2022 तक उनकी आय दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने सरकार की सफलता बताते हुए उज्जवला, प्रधानमंत्री बीमा योजना, स्मार्ट सिटी योजना, 11 बड़े शहरों में मेट्रोल रेल के प्रोजेक्ट पर काम जारी होने की बात कही। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग, रेल मार्ग, सब वे, देशभर में नए एयरपोर्ट के तेजी से विकास का जिक्र किया। उन्होंने कहा कालेधन, भ्रष्टाचार पर नकेल कसी है। इसी के कारण देशभर में जनादेश का भाजपा को समर्थन मिल रहा है।

ये थे उपस्थित
प्रेस वार्ता में राज्यमंत्री शरद जैन, महापौर स्वाति गोडबोले, विधायक अंचल सोनकर, अशोक रोहाणी, प्रतिभा सिंह, नंदनी मरावी, एमडीए अध्यक्ष प्रभात साहू, जेडीए अध्यक्ष डॉ विनोद मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोरमा पटेल, अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के उपाध्यक्ष एसके मुद्दीन, पूर्व विधायक हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।