मेष- लंबे समय से चली आ रही चिंता समाप्त हो सकती है। स्थायी संपत्ति का लाभ होगा। व्यापार के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
वृषभ- कम समय में कार्य पूरे होंगे। भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। अधूरे काम समय पर सफलता से होने पर उत्साह में वृद्धि होगी।
मिथुन- अनजाने में हुई गलती से पछतावा होगा। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। आज व्यापार अच्छा रहेगा। मांगलिक कार्यों में मित्रों की मदद मिलेगी। वाणी पर संयम आवश्यक है।
कर्क- आपके क्रियाकलापों से समाज में आपके कामों को सम्मान प्राप्त हो सकेगा। आर्थिक मनोबल बढ़ेगा। आज भागदौड़ अधिक रहेगी। अधिक परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी।
सिंह- छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। पारिवारिक सुख, संतोष बढ़ेगा। आज उपहार मिलने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा। खर्च में कमी करें। संतान से कष्ट रहेगा।
कन्या- दिन की शुरुआत अधिक परिश्रम से होगी। आपकी मेहनत से सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे। विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकेंगे।