जबलपुर . शहर की चौपट सफाई व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने नगर निगम सदन में सत्ता पक्ष को जमकर घेरा। विपक्षी पार्षद सदन में पोस्टर लेकर पहुंचे। इनमें कचरा व अन्य समस्याओं पर सत्ता पक्ष पर तीखा प्रहार किया गया था। इसको लेकर दोनों पक्षों में तीखा टकराव हुआ। विपक्षी पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा के साथ सदन से वॉक आउट भी किया। लगभग 20 मिनट के बाद विपक्षी पार्षद वापस लौटे तो सदन की कार्रवाई फिर से शुरू हुई। कचरे के अतिरिक्त रांझी, घमापुर, कांचघर, आधारताल समेत कई इलाकों में जल संकट और कवर्ड नालों से होने वाले जलभराव को लेकर भी विपक्षी पार्षद मुखर हुए। ऐसे में बजट प्रस्तावों पर चर्चा के लिए आहुत बैठक हंगामा की भेंट चढ़ गई।