जबलपुर। कोरोना संक्रमण के चलते लोगों ने बस और ट्रेनों में सफर करने से परहेज किया। इससे दोपहिया और चार पहिया वाहनों की बिक्री खूब हुई। जिले के आरटीओ कार्यालय में रोजाना सैकड़ों वाहन रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंच रहे हैं। जानकारों की मानें तो यह बिक्री आने वाले कुछ महीनों में और बढ़ सकती है, साल के अंत तक पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड टूट सकता है।