दो दिवसीय प्रवास
पटना हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस राजेंद्र मेनन, मप्र हाइकोर्ट के सभी जज, स्टेट बार काउंसिल अध्यक्ष शिवेंद्र उपाध्याय, महाधिवक्ता पुरुषेंद्र कौरव और मप्र हाइकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद थे। सीजेआइ सपत्नीक यहां शुक्रवार को सुबह ट्रेन से पहुंचे। उन्हें गुरुवार को पहुंचना था, लेकिन जबलपुर एयरपोर्ट में तकनीकी खराबी के चलते सभी फ्लाइट रद्द कर दी गईं थीं। वे यहां दो दिवसीय प्रवास पर हैं।