9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बादलों ने दिलाई सर्दी से राहत, सामान्य से ज्यादा हुआ तापमान

चौबीस घंटे में पारा 3.3 डिग्री सेल्सियस तक उछला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Prashant Gadgil

•

Updated: 2 Jan 2021, 7:40 PM IST

weather in ajmer

weather in ajmer

जबलपुर . पश्चिमी विक्षोभ के फिर आ रहे असर से शहर के ऊपर हल्के बादलों की आवाजाही जारी है। हवा का रुख भी बदल गया है। इससे शनिवार को पारा चढ़कर सामान्य से ऊपर चला गया। तापमान में करीब 3.3 से लेकर 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। सर्दी के बीच करीब एक पखवाड़े बाद ऐसा हुआ है जब सुबह-शाम, दोनों वक्त पर तापमान सामान्य से ज्यादा बना रहा। हल्के बादलों के मंडराने से ठंड का असर भी कम रहा। दोपहर को हल्की धूप के कारण सर्दी का अहसास काफी कम रहा। शाम और राहत हवा के साथ हल्की ठंडक ही महसूस हुई।

अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.6 और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस था। इसमें शनिवार को वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान बढ़कर 28.9 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से 5 डिग्री सी ज्यादा बना रहा। न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने के साथ ही सामान्य से दो डिग्री सी ज्यादा बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 95 प्रतिशत और शाम को 64 प्रतिशत थी।

मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार पश्चिम विक्षोभ वर्तमान में अफगानिस्तान और मध्य-पाकिस्तान के ऊपर एक चक्रवात के रुप में सक्रिय है। इसके प्रभाव से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। रविवार को पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में सक्रिय होने का अनुमान है। इसके संकेत शनिवार को हवा की दिशा बदलकर दक्षिण-पूर्व होने के साथ मिलने लगे है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण अभी एक-दो दिन तक तापमान में मामूली वृद्धि जारी रहने की सम्भावना है।