23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मप्र आर्चरी एकेडमी के भीतर कोच ने पत्नी को पीटा

पत्नी ने खिलाडिय़ों पर भी लगाया मारपीट का आरोप, लार्डगंज थाने में मामला दर्ज

less than 1 minute read
Google source verification
 MP Archery Academy

MP Archery Academy

जबलपुर. रानीताल स्थित मध्य प्रदेश आर्चरी एकेडमी के कोच ने मंगलवार शाम पत्नी से मारपीट की। एकेडमी के भीतर हुई इस वारदात से वहां हंगामे के हालात बन गए। लार्डगंज पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद महिला ने पति के खिलाफ लार्डगंज थाने में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने एकेडमी के खिलाडिय़ों पर भी मारपीट का आरोप लगाया।
पुलिस के अनुसार रिचपाल सिंह सलारिया मप्र आर्चरी एकेडमी का कोच है। मंगलवार शाम वह खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण दे रहा था। तभी उसकी पत्नी जम्मू बड़ी बह्मना निवासी मोनिका एकेडमी पहुंचीं। मोनिका ने रिचपाल से बातचीत का प्रयास किया, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इस बात पर दोनों में तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि रिचपाल ने पत्नी से मारपीट की।
जबरन तलाक
मोनिका ने आरोप लगाया कि पति रिचपाल सिंह उसे जबरन तलाक देना चाहता है। उनका मामला जम्मू-कश्मीर में न्यायालय में विचाराधीन है। यह भी आरोप है कि उनका बेटा दिव्यांग है, लेकिन पति उस पर ध्यान नहीं देता।