अधारताल स्थिम मौसम विभाग केंद्र के वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र तिवारी की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद दक्षिणी असम के ऊपर एक चक्रवात सक्रिय है। इसके चलते दक्षिणी छत्तीसगढ़ से होकर विदर्भ-दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र तक एक ट्रफ लाइन समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर बनी हुई है। इसकी वजह से मौसम में ये बदलाव दिख रहा है। बुधवार को जबलपुर में 600 मीटर की दृश्यता रही। वहीं टीकमगढ़ (50 मीटर), नौगांव (200-500 मीटर), दमोह (200-500 मीटर), रीवा (500-1000 मीटर), उमरिया (1000 मीटर) रही।