10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP election 2018: पीएम Modi पर निशाना… यहां कांग्रेस चला रही फेंकू एक्सप्रेस, देखें वीडियो

फेंकू एक्सप्रेस टे्रन में केन्द्र व राज्य सरकार की अधूरी योजनाओं पर निशाना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Prem Shankar Tiwari

•

Updated: 24 Sep 2018, 8:29 PM IST

congress big movement against modi and Bjp

पीएम मोदी पर निशाना... यहां कांग्रेस चला रही फेंकू एक्सप्रेस

जबलपुर। सूबे की फिजा में चुनावी रंग घुलने लगा है। एक तरफ जनआशीर्वाद यात्रा निकालकर सीएम अपनी और सरकार की उपलब्धियां जनता के सामने पेश कर रहे हैं। फिर सरकार बनने पर गरीबी हटा देने का वादा कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस भाजपा पर हमला बोलने में कहीं कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। कांग्रेस का निशाना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर है। विरोध की नई कड़ी में कांग्रेस अब फेंकू एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी में है। इसमें पीएम निशाने पर नजर आ रहे हैं। बुलेट इंजन व तीन डिब्बों वाली इस ट्रेन (झांकी) को कांग्रेस जगह-जगह घुमाकर लोगों को भाजपा की तथाकथित असफलताओं से अवगत कराएगी।

प्रदेश प्रभारी दिखाएंगे हरी झंडी
पाटन विधायक नीलेश अवस्थी ने पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस नए अंदाज में भाजपा का विरोध करेगी। इसी कड़ी में केन्द्र और राज्य सरकार की कोरी घोषणाओं का विरोध करने के लिए अच्छे दिन फेंकू एक्सप्रेस टे्रन की झांकी निकाली जाएगी। मंगलवार को मदन महल रेलवे स्टेशन के समीप प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया इस टे्रन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह टे्रन पाटन विधानसभा क्षेत्र के अलावा शहर की अलग-अलग विधानसभाओं का भ्रमण करेगी।

जनता से धोखे का आरोप
विधायक अवस्थी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई घोषणाएं की लेकिन उनमें से ज्यादातर पूरी नहीं की गईं। आम जनता को धोखे में रखा गया। इसलिए जनता को इसका कोई लाभ नहीं मिला। नगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि प्रदेश में व्यापम और बिजली घोटाला हुआ। पौधरोपण के नाम पर जनता के करोड़ों रुपए बर्बाद किए गए। मां नर्मदा यात्रा के नाम पर राजनीतिक परिक्रमा की गई। इस चुनाव में जनता इस सबका हिसाब लेगी।

सच्चाई बयां करेगी ट्रेन
कार्यकारी अध्यक्ष विनय सक्सेना, जगत बहादुर सिंह अन्नू, मतीन अंसारी और अजय अग्रवाल का कहना था कि इन घोषणाओं की सच्चाई को इस टे्रन के माध्यम ये आम लोगों को बताया जाएगा। उनका आरोप था कि प्रदेश में युवा बेरोजगार है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। गरीब भुखमरी की स्थिति में है। व्यापारी जीएसटी के कारण बर्बाद हो रहे हैं। महिलाओं और बालिकाओं के साथ पैशाचिक कृत्य हो रहे हैं। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस दौरान अभिषेक चौकसे, राजेश सोनकर, टीकाराम कोष्टा, शिवराम पटेल, अमरीश मिश्रा, रत्नेश अवस्थी एवं रूपेन्द्र पटेल सहित अन्य कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।

जलाया मोदी का पुतला
इधर राफेल खरीदी के मामले में कांग्रेसजनों ने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला भी दहन किया। कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश यादव व अनुराग गढ़ावाल ने कहा कि राफेल सौदे देश के इतिहास में सबसे बड़ा रक्षा घोटाला है। बिना प्रकिया का पालन किए प्रधानमंत्री ने यह सौदा किया। सरकार झूठ बोल रही है और छुपा रही है। सीवीसी को इसमें जांच के बाद एफआईआर दर्ज करनी चाहिए। प्रदर्शन में पूर्व पार्षद जगतबहादुर सिंह अन्न्नू, संतोष दुबे, अमरीश मिश्रा, टीकाराम कोष्टा समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।