जबलपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर आज जमकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा तीन कृषि कानून एक साथ लाने का मकसद कॉरपोरेट हाउस को फायदा पहुंचाना है। मंडी कानून का नियम बनाने का अधिकार राज्यों का है केंद्र सरकार उस पर भी अतिक्रमण कर रही है। सरकार भारतीय संविधान के द्वारा दी गई व्यवस्था पर भी अतिक्रमण कर रही है। केंद्र सरकार का कहना था कि किसानों को इस कानून से मुक्त कर दिया है तो किसान तो पहले भी मुक्त था और आज भी है इसमें नया क्या है।