26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PHOTOS: युवती ने बीच सड़क पुलिस वाले को पहना दी चूड़ियां

हमले के विरोध में भड़के कांग्रेसी, फूंका पुतला, पुलिस को चूड़ी पहनाने की कोशिश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Lali Kosta

•

Updated: 18 Jan 2017, 1:09 PM IST

angry Women, cops wearing bangles, congress presid

angry Women, cops wearing bangles, congress president arun yadav injured, vivek tankha, women on road, angry Women, congress protest,

जबलपुर। कटनी हवाला कांड घोटाले के विरोध में भोपाल में प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव और अन्य कांग्रेस नेताओं पर किए गए हमले के विरोध में मंगलवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जगह-जगह प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के पुतले जलाए गए। सिविक सेंटर में धरना दिया गया। सिविक सेंटर में पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की झड़प हुई।

cops wearing bangles

नगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव, जिला ग्रामीण अध्यक्ष राधेश्याम चौबे, प्रदेश उपाध्यक्ष मदन तिवारी, लखन घनघोरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के इशारों पर पुलिस ने कांग्रेस नेताओं पर हमले किए गए। घोटाले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यमंत्री संजय पाठक संलग्न हैं। प्रदर्शन के दौरान राममूर्ति मिश्रा, आलोक चंसोरिया, रमेश चौधरी, आलोक मिश्रा, बाबू विश्वमोहन, रेखा जैन, पिंकी मुदगल, कौशल्या गोंटिया, रिंकू तिवारी आदि उपस्थित रहीं।



cops wearing bangles


पेंटीनाका - पेंटीनाका में प्रदेश महासचिव अंकित मिश्रा, राजू महावर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। इस दौरान आशिफ कुरैशी, कपिल मिश्रा, सक्षम गुलाटी आदि उपस्थित थे।

भानतलैया - हवाला कांड के आरोपी मंत्री संजय पाठक को हटाने की मांग करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के गजेंद्र सोनकर, पार्षद धमेंद्र सोनकर, साबिर उसमानी, महेश साहू, शैलेष रजक आदि ने भानतलैया में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।
बल्देवबाग - बल्देवबाग चौक में पार्षद अभिषेक यादव, संतोष पंडा, विनय कुशवाहा, विवेक यादव आदि ने भोपाल में कांग्रेस नेताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में पुतला दहन कर प्रदर्शन किया।