जबलपुर। ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है, लेकिन अभी भी लोग सफर करने से बच रहे हैं। नतीजतन अधिकतर ट्रेनें 50 से 60 प्रतिशत यात्रियों के साथ रवाना हो रही हैं। इसके विपरीत टिकट रद्द कराने वालों की संख्या रिजर्वेशन कराने वालों से दोगुना है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार हालात सामान्य होने और ट्रेनों की संख्या बढने पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।