24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP corona: कोरोना मरीजों के लिए अच्छी खबर, यहां से मिलेंगी दवाएं, रखा जा रहा फीडबैक

कोरोना कंट्रोल रूम से होम आइसोलेटेड मरीजों का लिया जा रहा रोजाना फीडबैक
less than 1 minute read
Google source verification
corona_.jpg

corona treatment in mp

जबलपुर। सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ की जांच के अलावा कोरोना के लक्षण वाले मरीजों के सैम्पल लेने के लिए शहर के सभी वार्डों में बनाई गईं 21 फीवर क्लीनिक अब ज्यादा कारगर साबित होंगी। लोग आसानी से यहां तक पहुंच सकें, इसके लिए सूचना फलक लगाए जा रहे हैं। इसी प्रकार मरीजों को जांच में कोई परेशानी नहीं हो इसका ध्यान भी रखा जाएगा। इन क्लीनिक में होम आइसोलेशन में इलाजरत कोरोना मरीजों को जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उधर, होम आइसोलेशन वाले व्यक्तियोंं पर कोरोना कंट्रोल एवं कमांड सेंटर में तैनात 10 से ज्यादा चिकित्सकों की टीम निगरानी करती है। कोरोना पॉजीटिव वे व्यक्ति जो कि होम आइसोलेशन में है, उन्हें अपने नजदीकी फीवर क्लीनिक में पांच-पांच दिनों की कुछ दवाएं मुफ्त मिल जाती है। इनमें एंटी बायोटिक, एंटी पायरेटिक, एंटी एलर्जिक, मल्टी विटामिन एवं कैल्शियम शामिल है। काढ़ा और आर्सेनिक भी मुफ्त मिल जाती है। स्थिति के अनुसार दवाओं के डोज एवं प्रकार भी बदलते हैं। कुछ लोग दवा दुकानों से भी इन्हें खरीदते हैं।

अच्छे परिणाम सामने आने के कारण होम आइसोलेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है। मरीज को घर का वातावरण मिलता है। इनके उपचार के लिए कोरोना कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में चिकित्सकों की टीम तैनात की गई है। टीम दिन में दो बार मरीज से सम्पर्क करती है। इसी प्रकार फीवर क्लीनिक और व्यवस्थित की जा रही हैं।
- कर्मवीर शर्मा, कलेक्टर