इससे पहले उत्तर विधानसभा और पश्चिम विधानसभा में दो केंद्रों का बटवारा किया जा चुका है। बची हुई 6 विधानसभा क्षेत्रों में यह देखा जा रहा है कि किन केंद्रों में वोटरों की संख्या को एक हजार तक किया जा सकता है। इसके लिए शहरी क्षेत्र के तीनों एसडीएम से फीडबैक लिया गया है। यदि उनकी विधानसभा में बड़े भवनों वाले केंद्र हैं,और वहां वोटरों की संख्या ज्यादा है तो उसी भवन में नए कमरों को नया केंद्र का नाम दिया जाएगा। वोटरों के हिसाब से कक्ष बढ़ा दिए जाएंगे। कोरोना संक्रमण से बचाव करने बड़े स्थलों व नए सरकारी भवनों की तलाश भी की जा रही है।